Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में सिलेंडर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार:बस्ती में घर से लेकर भागा था, केस दर्ज कर तलाश कर रही थी पुलिस

    18 hours ago

    1

    0

    बस्ती पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सिलेंडर भी बरामद कर लिया है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी राहुल पाल के घर हुई थी। राहुल पाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम जांच में जुटी थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को बैरिहवा निवासी आफताब को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से राहुल पाल के घर से चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को बस्ती न्यायालय भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी आफताब शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि वह अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकता है, जिसकी जांच जारी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मोती चंद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बड़ेबन उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल राम सिंह और हरेराम सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में BJP नेता हत्याकांड में कार्रवाई पर उठे सवाल:पत्नी बोली- मुख्य आरोपी को बचाया जा रहा, उसका एनकाउंटर होना चाहिए
    Next Article
    महिला ने सीएचसी गेट पर दिया बच्चे को जन्म:फर्रुखाबाद में स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप, जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment