Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में बच्चों ने गले मिलकर दी ईद की बधाई:ईदगाह पर नमाजियों की भीड़ उमड़ी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जनपद में ईद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चंदौली और आसपास के ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद नमाजियों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। पुलिस प्रशासन ईद पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ईदगाहों के बाहर मुस्तैदी से तैनात रहे। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि ईद की नमाज सकुशल संपन्न हो गई है और नमाजी शांतिपूर्वक अपने घरों को लौट गए हैं। सभी ईदगाहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रही और अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखी गई। इसके अतिरिक्त, कुछ स्थानों पर ड्रोन से भी निगरानी की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां बांटीं। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। खासकर सकलडीहा रोड स्थित ईदगाह पर नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। मुगलसराय, अलीनगर, लौदा, सोहदवार और सैयदराजा के ईदगाहों पर भी ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में ईद-उल-फितर की नमाज:हजारों लोगों ने मुल्क की सलामती और अमन-चैन की दुआ मांगी
    Next Article
    महोबा में प्राचीन ईदगाह में हजारों ने पढ़ी नमाज:शहर काजी ने अमन-चैन और वतनपरस्ती का संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment