Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में ईद उल फितर का पर्व:शांतिपूर्ण नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा में शनिवार को ईद उल फितर के पर्व की धूम रही। ईद को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाज के बच्चे बुजुर्ग और युवाओं में उत्सव की खुसी देखते ही बन रही रही थी। नवीन पारंपरिक लिबास में नमाजी शहर की शाही ईदगाह मस्जिद ,वृंदावन में मथुरा दरवाजा क्षेत्र स्थित शाही जामा मस्जिद एवं गौरानगर कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद पर एकत्रित हुए। जहां ईद की नमाज अदा की गई। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम कड़ी सुरक्षा के बीच शाही ईदगाह सहित मथुरा की अलग अलग मस्जिदों में नमाज अदा की गई। वृंदावन स्थित शाही जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे इमाम मोहम्मद सलीम कादरी ने ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद नमाजियों ने अल्लाह से देश मे अमन चैन, व ख़ुशहाली की दुआ मांगी। गले मिलकर दी मुबारकबाद नमाज के बाद जहां समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने भी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद के साथ मिलजुलकर रहने का संदेश दिया। इससे पहले रमज़ान का पाक महीना में रोजा रखे गए। शुक्रवार को ईद का चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मनाने का निर्णय लिया गया। देश में अमन चैन की मांगी की दुआ मथुरा की शाही ईद का मस्जिद में हजारों नमाजियों ने आज नमाज अदा की चांद देखने के बाद आज शनिवार को नमाज अदा करने के लिए शाही ईदगाह मस्जिद नवाजी नवाज अदा करने के लिए पहुंचे नमाज अदा करने के दौरान सभी ने सर झुका कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। ईद उल फितर के मौके पर आज मुस्लिम समुदाय को ईद की नमाज अदा होने के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मुस्लिम भाइयों को गले लगा कर उन्हें बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा:ईरान-इजरायल युद्ध के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस से बहस, अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए, VIDEO
    Next Article
    बाइक में आगे का पहिया उठाकर स्टंट, VIDEO:गोरखपुर में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, बाइक सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment