Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने सीएचसी गेट पर दिया बच्चे को जन्म:फर्रुखाबाद में स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप, जांच के आदेश

    19 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार रात एक महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल के मुख्य गेट पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद परिजनों में नाराजगी देखी गई। समय पर भर्ती न होने का आरोप जानकारी के अनुसार, जहानगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर टप्पा मंडल निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी प्रांजली को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से मरीज को दिखाने और भर्ती कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। आशा कार्यकर्ता ने संभाला नवजात इस दौरान महिला की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल परिसर में ही प्रसव हो गया। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता रचना सिंह ने नवजात को संभाला और आवश्यक सहयोग प्रदान किया। बाद में मां और बच्चे को देखभाल के लिए अंदर ले जाया गया। जांच के निर्देश घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में सिलेंडर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार:बस्ती में घर से लेकर भागा था, केस दर्ज कर तलाश कर रही थी पुलिस
    Next Article
    कानपुर में 154 जोड़ों ने लिए सात फेरे:CSA परिसर में बारिश के बीच हुआ सामूहिक विवाह, हर जोड़े पर 1 लाख रुपए खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment