Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई जा रही ईद-उल-फितर:ईदगाह से राम पथ तक नमाज, नेताओं ने गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

    1 hour ago

    2

    0

    अयोध्या में ईद-उल-फितर का त्योहार इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सिविल लाइन स्थित ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने ईदगाह के साथ-साथ राम पथ पर भी नमाज अदा कराने की विशेष व्यवस्था की। सपा नेता अवधेश प्रसाद, पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडेय समेत नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी ने नमाज के बाद देश में अमन-चैन और विश्व शांति के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होना चाहिए। उन्होंने वैश्विक तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि देशों को टकराव से बचते हुए अपनी नीतियां तय करनी चाहिए। नेताओं ने गले मिलकर दी मुबारकबाद, दिया एकता का संदेश समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे भी ईदगाह पहुंचे। दोनों नेताओं ने नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। इकबाल अंसारी ने भी मांगी शांति की दुआ बाबरी मस्जिद के पूर्व पैरोकार इकबाल अंसारी ने भी ईद की नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि यह खुशियों का त्योहार है और इसे मिल-जुलकर मनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने देश की तरक्की और दुनिया में शांति की कामना की तथा युद्ध जैसी स्थितियों को समाप्त करने की अपील की। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, अधिकारी रहे मुस्तैद त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था का जायजा लेते रहे, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति न बने। नगर निगम ने संभाली व्यवस्था, सफाई पर रहा खास ध्यान नगर निगम की ओर से साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। जगह-जगह सफाई कर्मियों की तैनाती रही, जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में खेलते समय पिलर पर गिरा बच्चा:गले के आरपार हुआ सरिया, हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    फतेहपुर में नाबालिग लड़की को ले जाने वाला गिरफ्तार:अपहृत किशोरी सकुशल बरामद, 10 हजार रुपये और फोन भी ले गई थी साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment