Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Middle East में तनाव चरम पर! बौखलाए Iran की Israel को चेतावनी- मिसाइलें बना रहे हैं, हमला करेंगे

    4 hours from now

    1

    0

    ईरान ने विश्व भर में मनोरंजन और पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी और इस बात पर ज़ोर दिया कि वह अब भी मिसाइलें बना रहा है। शुक्रवार को ईरान की यह चुनौती अमेरिका और इज़राइल के साथ जारी उसके संघर्ष के लगभग तीन सप्ताह बाद आई है, जिसमें तेहरान के कई शीर्ष नेता मारे गए हैं और उसके हथियार एवं ऊर्जा उद्योगों को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में स्थित ऊर्जा संयंत्रों पर हमले किए, वहीं इजराइल ने तेहरान को निशाना बनाया। ये हमले ऐसे समय हुए जब लोग रमजान महीने के पूरा होने पर ईद मनाने की तैयारियों में लगे थे, तथा ईरान में नवरोज का त्योहार मनाया जा रहा था। शीर्ष ईरानी सैन्य प्रवक्ता ने शुक्रवार को धमकी दी कि दुनिया भर के ‘‘पार्क, मनोरंजन क्षेत्र और पर्यटन स्थल’’ तेहरान के दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे। जनरल अबोलफजल शेखरची की धमकी ने इस चिंता को फिर से बढ़ा दिया है कि ईरान दबाव बनाने की रणनीति के रूप में पश्चिम एशिया से बाहर आतंकवादी हमलों का इस्तेमाल फिर से शुरू कर सकता है।इसे भी पढ़ें: जंग ने बनाया Ukraine को Drone Interceptor का किंग, अब खाड़ी देशों को दे रहा रक्षा तकनीक अमेरिकी और इजराइली नेताओं ने कहा है कि हफ्तों तक चले हमलों ने ईरान की सेना को तबाह कर दिया है। हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता, इसकी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख और कई अन्य शीर्ष सैन्य एवं राजनीतिक नेता भी मारे गए हैं। इजराइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि बासिज के खुफिया प्रमुख और आंतरिक सुरक्षा बल के प्रमुख इस्माइल अहमदी की इस सप्ताह की शुरुआत में हुए एक हमले में मौत हो गई, तथा इसमें बासिज बल के अन्य नेता भी मारे गए थे। बृहस्पतिवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान की नौसेना डूब गई है और उसकी वायुसेना पूरी तरह से नष्ट हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि बैलिस्टिक मिसाइलों के उत्पादन की उसकी क्षमता को खत्म कर दिया गया है। ईरान के सरकारी अखबार ‘ईरान’ में प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नैनी के हवाले से कहा गया, ‘‘हम युद्ध की स्थिति में भी मिसाइलों का उत्पादन कर रहे हैं, जो अद्भुत है, और भंडार करने में कोई विशेष समस्या नहीं है।’’ बयान जारी होने के कुछ ही समय बाद, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने कहा कि नैनी हवाई हमले में मारे गए। ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने एक दुर्लभ बयान में कहा कि ईरान के दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने की जरूरत है। मोजतबा खामेनेई युद्ध के पहले दिन इजराइल के हमले में मारे गए अपने पिता, 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह लिए जाने के बाद से नज़र नहीं आए हैं। ईरान ने शुक्रवार तड़के कुवैत की एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला किया और इजराइल में हमलों की चेतावनी के रूप में सायरन बजने लगे। वहीं, फारसी नववर्ष के अवसर पर तेहरान में इजराइली हमलों से भयावह विस्फोटों की आवाज सुनाई दी।इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में तनाव के बीच भारत के लिए राहत, दो LPG टैंकरों की आवाजाही शुरू होने के संकेत वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला देने वाला यह युद्ध तीसरे सप्ताह के अंत के करीब पहुंच गया है और ईरान खाड़ी क्षेत्र की ऊर्जा संरचना पर अपने हमलों में कोई कमी करता नहीं दिख रहा। कुवैत ने कहा कि मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर सिलसिलेवार ढंग से दो बार हुए ड्रोन हमलों के कारण आग लग गई और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं। यह रिफाइनरी बृहस्पतिवार को ईरान के एक अन्य हमले में पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिसकी क्षमता प्रतिदिन लगभग 7,30,000 बैरल तेल शोधित करने की है। यह फारस की खाड़ी में स्थित छोटे एवं तेल-समृद्ध राष्ट्र कुवैत में स्थित तीन तेल रिफाइनरियों में से एक है। फारस की खाड़ी स्थित ईरान के विशाल साउथ पार्स अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर बुधवार को इजराइल द्वारा बमबारी किए जाने के बाद ईरान ने खाड़ी अरब देशों में ऊर्जा ठिकानों पर अपने हमले तेज कर दिए। इजराइली सेना द्वारा ईरानी मिसाइल दिखने की चेतावनी जारी किए जाने के बाद यरुशलम में भी जोरदार धमाके सुने गए।इसे भी पढ़ें: Iran-US Conflict में नया मोड़! Diego Garcia Military Base पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला, हिंद महासागर तक पहुँची जंग की आग दुबई भारी विस्फोटों से तब दहल गया जब शहर में लोग रमजान महीने के समापन का त्योहार ईद अल-फितर मना रहे थे और जब मस्जिदों में दिन की पहली नमाज अदा की गई। बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा कि रोके गए एक हवाई अस्त्र के छर्रे एक गोदाम पर गिरने के बाद आग लग गई। वहीं, सऊदी अरब ने कहा कि उसने देश के तेल-समृद्ध पूर्वी प्रांत को निशाना बनाने वाले कई ड्रोन को मार गिराया। बृहस्पतिवार देर रात, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरानी प्रतिक्रिया के उपरांत तेल की कीमतों में भारी उछाल आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर इजराइल गैस क्षेत्र पर अपनी ओर से कोई और हमला नहीं करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Eid-ul-Fitr 2026: दिल्ली की जामा मस्जिद में उमड़ा आस्था का सैलाब, देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाईचारे का त्योहार
    Next Article
    Strait of Hormuz में तनाव के बीच भारत के लिए राहत, दो LPG टैंकरों की आवाजाही शुरू होने के संकेत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment