Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की ट्रैक्टर से मौत:बिजनौर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में एक बुजुर्ग किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे विजय पुत्र बुध सिंह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला नांगल थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव का है। परिजनों के अनुसार, विजय रोज की तरह रात में बरामदे में सोए हुए थे। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्हें मृत अवस्था में पाया गया। पास में खड़ा ट्रैक्टर भी मौके पर मौजूद था। परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर अपने आप स्टार्ट हो गया और अनियंत्रित होकर विजय के ऊपर चढ़ गया। हालांकि, घटना को लेकर ग्रामीणों में संदेह है। उनका कहना है कि बिना चाबी के ट्रैक्टर का अपने आप स्टार्ट होना संभव नहीं है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नांगल थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना के बाद शोक और आशंका का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 6.36 लाख गबन मामला, तत्कालीन सचिव को नोटिस:जिला विकास अधिकारी ने तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article
    फर्रुखाबाद में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित:सांसद बोले- श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment