Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेरोजगारी के चलते देनी पड़ रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थी बोले- घरवालों दे रहे थे ताने, दरोगा और उच्च पदों परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    सरकारी नौकरी का सपना लेकर सालों तक मेहनत करने वाले युवाओं के लिए अब हालात ने रास्ता बदल दिया है। आगरा में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जो दरोगा और अन्य उच्च पदों की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बेरोजगारी और लगातार असफलता के चलते अब उन्हें होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी अच्छी ग्रेजुएशन करने के बाद भी कहीं चयन नहीं होने के कारण अब इस परीक्षा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर दिख रही भीड़ में हर चेहरे के पीछे संघर्ष और उम्मीद की अलग कहानी है। इटावा से आए आशरफ ने बताया कि उन्होंने यूपी पुलिस, यूपीएसआई समेत कई सरकारी परीक्षाएं दी हैं, लेकिन चयन नहीं हो सका। लंबे समय तक बेरोजगार रहने के कारण अब घर वालों के ताने भी सुनने पड़ रहे थे। उन्होंने कहा, “अब मजबूरी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को ही चुनना पड़ा है, क्योंकि घर वाले भी सवाल उठाने लगे थे, इसलिए इसमें शामिल होना जरूरी हो गया।” वहीं मैनपुरी के भोगांव से आए एक छात्र ने बताया कि वह पहले यूपी पुलिस की तैयारी कर चुका है, लेकिन सफलता नहीं मिली, इसलिए अब होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने पहुंचा है। कई अन्य अभ्यर्थियों ने भी माना कि यह परीक्षा भी आसान नहीं है, लेकिन अब यही उनके लिए नौकरी पाने की एक उम्मीद बन गई है। परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े इन युवाओं के चेहरों पर एक साथ निराशा, संघर्ष और उम्मीद साफ दिखाई दे रही है। आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 75 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 25 हजार उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंच रहे हैं और प्रत्येक पाली में करीब 12 हजार अभ्यर्थी बैठ रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी जा रही है, जिससे पूरी व्यवस्था सख्ती के साथ संचालित हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादाब जकाती ने बिना अनुमति निकाला रोड शो:ज्वेलरी शोरूम की ओपनिंग में जुटाई भीड़, क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन भी पहुंची; मुकदमे की तैयारी
    Next Article
    कृषि विश्वविद्यालय में BMS कर्मचारी यूनियन का गठन:मेरठ में जिला अध्यक्ष के रूप में 16 वी बार चुने गए विनय शर्मा, नितिन संगवान बने महामंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment