Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरहज धरना रोकने पर सपा का आरोप:सचिव सुभाष चंद्र श्रीवास्तव बोले- प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या की

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने बरहज में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने धरना विफल करने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया। शुक्रवार को शहर के गगन रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बरहज जाने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में उन्हें घरों में नजरबंद किया गया। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस थानों में भी हिरासत में लिया गया। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर की गई है। श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी से भयभीत है। उन्होंने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अब लोककल्याणकारी न होकर 'पुलिस राज' में बदल गई है। पूर्व विधायक ने बरहज के लक्ष्मीपुर गांव में वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान राजेश यादव, गामा यादव और उनके परिजनों को साजिश के तहत अभियुक्त बनाया गया है। श्रीवास्तव के अनुसार, मृतक अधिवक्ता के परिवार ने पहले इस घटना के लिए तत्कालीन एसडीएम को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि एसडीएम को बचाने के लिए निर्दोष प्रधान राजेश यादव को फंसाया गया है, जबकि सड़क निर्माण उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही कराया जा रहा था। सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश से कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी तुड़वाई:देवरिया में लड़की के परिवार ने परेशान होकर युवक पर कराया मुकदमा
    Next Article
    प्रतापगढ़ में जनगणना 2026-27 की तैयारी तेज:संत एंथोनी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment