Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिन्दकी सीट पर भाजपा से जितेंद्र सिंह पहली पसंद:कांग्रेस से शिवाकांत तिवारी, सपा से रामनरेश पटेल, विधायक का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले की बिंदकी विधानसभा सीट पर अपना दल (एस) के मौजूदा विधायक जय कुमार जैकी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के एक सर्वे के अनुसार, 68% जनता का मत है कि उन्हें फिर से टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में भाजपा पहली पसंद बनी है। दूसरे नंबर पर अपना दल एक, तीसरे पर कांग्रेस, चौथे पर सपा और पांचवें नंबर पर बसपा है। पार्टीवार बात करें तो अपना दल (एस) के भीतर उम्मीदवारों में जय कुमार जैकी 98% वोटों के साथ अपने दल के समर्थकों में पहली पसंद हैं। ज्ञानेंद्र सचान को 1% और 'अन्य' को 1% वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी में जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू 60% वोटों के साथ सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं। अभिषेक त्रिवेदी को 15%, पूर्व विधायक करन सिंह पटेल को 5% और पुष्पराज पटेल को 1% वोट मिले हैं। 19% लोगों ने 'अन्य' का विकल्प चुना। कांग्रेस पार्टी में शिवाकांत तिवारी को 88% जनता ने पसंद किया है, जबकि राजेश शास्त्री को 4% और अभिमन्यु सिंह को 1% वोट मिले। 7% लोगों ने 'अन्य' का विकल्प चुना। समाजवादी पार्टी में राम नरेश पटेल 36% वोटों के साथ पहली पसंद हैं। रामेश्वर दयाल उर्फ दयालु गुप्ता को 23%, सुशील दोषी को 14%, समरजीत सिंह को 11% और महेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा को 9% वोट मिले। 7% लोगों ने 'अन्य' को चुना। बहुजन समाज पार्टी में सुनील उमराव को 43% जनता ने पसंद किया, जबकि अमित वर्मा को 29% वोट मिले। 28% लोगों ने 'अन्य' विकल्प को चुना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय में BMS कर्मचारी यूनियन का गठन:मेरठ में जिला अध्यक्ष के रूप में 16 वी बार चुने गए विनय शर्मा, नितिन संगवान बने महामंत्री
    Next Article
    रायबरेली जेल में निःशुल्क नेत्र-ईएनटी शिविर का आयोजन:200 से अधिक बंदियों का परीक्षण, दवा और चश्मा वितरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment