Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिना बताए शादी में गई पत्नी को मारी गोली:बाद में पति ने खुद भी किया शूट, चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गई थी भरतपुर

    3 hours ago

    2

    0

    भरतपुर के रूपवास में शादी समारोह में गए युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पत्नी पति के बिना अनुमति के मायके अपनी बहन की शादी में शामिल होने आ गई थी। इसी बात से पति नाराज था। पति आज दोपहर ससुराल पहुंच गया। इसके पत्नी को कमरे में ले गया। पहले पत्नी को गली मारी, इसके खुद के भी गोली मार ली। कमरे में फर्श पर खून बिखरा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से हथियार को बरामद कर लिया है। पत्नी के परिजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था, इसके बारे में परिजन को पता नहीं है। मामला भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव का शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे का है। देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS… अब जानिए पूरा मामला बरुअर (खैरागढ़) निवासी राघवेंद्र की पत्नी राधिका मायके सिंघावली गांव में 30 अप्रैल को अपनी चचेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। राघवेंद्र अपनी पत्नी के बिना अनुमति के मायके आने से नाराज था। शुक्रवार दोपहर 11 बजे राधिका के चाचा की लड़की के लग्न का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आज दोपहर 11 बजे उसका पति राघवेन्द्र मोटरसाइकिल से ससुराल पहुंचा। शादी समारोह के बीच वह सीधे घर पहुंचा और पत्नी के साथ कमरे में चला गया। इसके बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान राधिका और राघवेंद्र में कहासुनी हो गई। कमरा बंद कर उसने पहले देसी कट्‌टा से राधिका की छाती में गोली मारी। फिर खुद के सीने पर फायर कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर राधिका के परिजन कमरे की तरफ भागे। उन्होंने कमरे का गेट तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। तब तक राघवेंद्र की मौत हो चुकी थी। राधिका को गंभीर हालत में रूपवास हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से रेफर करने पर उसे भरतपुर के RBM अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत क्रिटिकल होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। परिजन बोले- घर आते ही गोली मार दी परिजन ने पुलिस को बताया कि राधिका शादी में शामिल होने 30 अप्रैल को ही घर आई थी। जबकि राघवेंद्र आज दोपहर करीब 12 बजे आया था। आते ही उसने राधिका को लग्न के कार्यक्रम से बुलाया और एक कमरे में ले गया। वहां उसने उसे गोली मार दी। राघवेंद्र खेतीबाड़ी करता था। दोनों की शादी 4 साल पहले हुई थी। उनके 3 साल का बेटा है। घायल महिला की परिजन शिवदेई ने बताया- यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। राधिका को उसके पति ने मायके जाने से मना किया था। इसके बावजुद वह मायके आई थी। इसी बात से वह नाराज था। गंभीर घायल राधिका को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक राघवेंद्र पेशे से ट्रक चालक था। उसकी राधिका से करीब चार साल पहले शादी हुई थी और दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया- घटना में गोली लगने से राघवेंद्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी राधिका गंभीर रूप से घायल हुई है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेबनान पर इजरायल का बड़ा हवाई हमला, देखें दुनिया आजतक में
    Next Article
    जिम में 50-राउंड फायरिंग, 3 मिनट में 3 की हत्या:मिस्टर UP केक काटकर चला गया था, लौटा तो गोलियां बरसा दीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment