Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने छत से कूदकर जान दी:लखनऊ में पहले कन्नी से गला रेतने की कोशिश की; भांजे के साथ रहते थे

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार दोपहर दमा की बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। छलांग लगाने से पहले कन्नी से गला रेतने की कोशिश की। इसके बाद छत से छलांग लगा दी। वह लंबे समय से बीमारी के चलते परेशान रहते थे। प्रदीप (56) ने शादी नहीं की थी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छत का निरीक्षण करने पर वहां से कन्नी और खून के छीटे मिले हैं। घटना पारा इलाके की है। बीमारी के चलते अवसाद में थे मुरादाबाद निवासी प्रदीप भटनागर (अविवाहित) अपने भांजे कृष्ण मोहन श्रीवास्तव के साथ रहते थे। दोनों बाबू बलखंडी प्रधान मार्ग स्थित नव मानक नगर कॉलोनी में रहते थे। कृष्ण मोहन पेशे से वकील हैं। प्रदीप को लंबे समय से दमा की बीमारी थी। इसके चलते वह काफी परेशान रहते थे। गिरने की आवाज सुनकर बाहर निकले लोग शनिवार दोपहर प्रदीप मकान की छत पर जाकर नीचे छलांग लगा दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर के बाहर निकले। शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउस भेज दिया। खून के छींटे मिले, कन्नी बरामद हुई चौकी प्रभारी गौरव सिंह जलालपुर के अनुसार, प्रदीप ने छत पर बैठकर मकान बनाने वाली कन्नी से हाथ, पैर और गले पर चोट पहुंचाने का प्रयास किया था। छत के निरीक्षण के दौरान वहां खून के छींटे और पास में कन्नी बरामद हुई है। ……………………… ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में सड़क हादसे में मां-बेटी समेत 3 की मौत:शादी से लौट रही वैन की कार से टक्कर, 4 घायल; चालक फरार लखनऊ में शनिवार रात करीब 1 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी से लौट रही वैन और होंडा सिटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक और मां-बेटी की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव की प्रस्तावित तिथि 17 दिसंबर:एल्डर्स कमेटी ने पूरी की तैयारी, 3 और 4 को नामांकन पत्र जमा होंगे
    Next Article
    सीएम योगी के मातृशोक में शामिल हुए रवि किशन:बोले- इस दुख की भरपाई संभव नहीं; परिवार को बंधाया ढांढस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment