Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में युवकों ने दो सिपाहियों को पीटा, VIDEO:सड़क किनारे गिराकर लात-घूंसे मारे, वीडियो सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में पीआरवी के दो सिपाहियों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। दो युवकों ने सड़क किनारे पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उन्हें जमकर लात-घूंसे मारे। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके बाद पीड़ित सिपाही थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला मामला नरही थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… पुलिस के अनुसार, गांव सिकन्दरपुर निवासी राघवेन्द्र रस्तोगी ने शुक्रवार सुबह 6:54 बजे पीआरवी को सूचना दी थी। बताया, गांव के दो युवक उनके पिता श्यामसुन्दर रस्तोगी के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। इनमें कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार और चालक हेड कांस्टेबल रामभजन यादव शामिल थे। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी अरुण राय और अमित राय उर्फ गांगुली ने सिपाहियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। सिपाहियों ने बचने की कोशिश की तो उन्होंने सिपाहियों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सड़क किनारे उन्हें गिरा। इसके बाद लात-घूंसे मारे। मारने के लिए ईंट तक उठा लिया। यह देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह मामला शांत कराया गया। पीड़ित सिपाहियों ने थाने पहुंचकर आरोपियों पर केस दर्ज कराया। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया - मारपीट की सूचना पर पीआरवी मौके पर गई थी। वहां पर दो युवकों ने सिपाहियों से मारपीट की। आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत:सांपों के जहर मामले में कोर्ट ने रद्द की यूपी पुलिस की FIR, नहीं मिले ठोस सबूत फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को सांपों के जहर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज सांपों के जहर मामले को खत्म कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि एल्विश यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस सबूत नहीं हैं। जिसके बाद कोर्ट ने अब एफआईआर को रद्द कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौचंदी मेला 2026: तैयारी शुरू:स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाले प्रोडक्ट का नहीं होगा विज्ञापन, सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश
    Next Article
    ई-लॉटरी से 8 शराब दुकानों का आवंटन:प्रतापगढ़ में 5 देशी मदिरा, 1 मॉडल शॉप और 2 कम्पोजिट शॉप शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment