Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौचंदी मेला 2026: तैयारी शुरू:स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाले प्रोडक्ट का नहीं होगा विज्ञापन, सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    नौचंदी मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए उपसमितियों की महत्वपूर्ण बैठक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य प्रांतीयकृत मेले को सुचारु रूप से संपन्न कराना हैं। बैठक में ठेका संपादन समिति, निर्माण कार्य सत्यापन कमेटी, दुकान आवंटन कमेटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी जैसी विभिन्न उपसमितियों ने भाग लिया। इसमें अपर जिलाधिकारी नगर, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग), उपजिलाधिकारी नगर, वी.एस. कुशवाहा (अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत) सहित अन्य पर्यवेक्षणीय अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मेले में आने वाले स्कूली बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए मेले के गेट से पटेल मंडप तक निःशुल्क गोल्फ कार्ड चलाने के निर्देश दिए। अन्य यात्रियों के लिए गोल्फ कार्ड का अधिकतम शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया। इसके अतिरिक्त, मेले में किसी भी शिकायत के लिए एक टोल-फ्री नंबर स्थापित करने, प्रकाश व्यवस्था को ठीक करने और खराब विद्युत खंभों को हटाने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों को मेले में प्लास्टिक का उपयोग न करने, नौचंदी मेले के लोगो का प्रयोग करने और छोटे बच्चों के लिए अलग से किड्स जोन बनाने को कहा गया। लाउडस्पीकर पर अनावश्यक, प्रतिबंधित और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य सामग्री का प्रचार न करने तथा मेले से संबंधित गाने और सरकारी योजनाओं का प्रचार निःशुल्क बजाने के निर्देश दिए गए। झूलों की संरचना, विद्युत और यांत्रिक सुरक्षा के लिए प्रत्येक तीन दिन पर सुरक्षा प्रमाण पत्र प्राप्त करने की शर्त भी रखी गई। दुकान आवंटन में विद्युत शुल्क लेने और ठेकेदार द्वारा उसका समायोजन करने तथा मेले में जगह-जगह सेल्फी पॉइंट बनाने के भी निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद को लेकर लखनऊ में हाई अलर्ट:14 कंपनी PAC समेत भारी पुलिस बल तैनात, CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी
    Next Article
    बलिया में युवकों ने दो सिपाहियों को पीटा, VIDEO:सड़क किनारे गिराकर लात-घूंसे मारे, वीडियो सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment