Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद को लेकर लखनऊ में हाई अलर्ट:14 कंपनी PAC समेत भारी पुलिस बल तैनात, CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    ईद-उल-फितर के मद्देनजर लखनऊ में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक तैयारियां की हैं। शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से ईद संपन्न कराने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में जुटते हैं। सुन्नी समुदाय के लोग ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद, चौक में नमाज अदा करेंगे, जबकि शिया समुदाय के लोग बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद और ठाकुरगंज की जामा मस्जिद में इबादत करेंगे। ऐसे में इन सभी जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील मानते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती पश्चिमी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 1 डीसीपी, 5 एडीसीपी और 10 एसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा 47 इंस्पेक्टर, 456 सब-इंस्पेक्टर और 606 सिपाहियों को तैनात किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एंटी रोमियो स्क्वायड, पिंक पेट्रोल और डायल-112 की टीमें लगातार गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए भी अलग से पुलिस बल लगाया गया है, जिसमें 1 एडीसीपी, 3 एसीपी, 6 इंस्पेक्टर, 33 सब-इंस्पेक्टर, 102 पुलिसकर्मी और 54 होमगार्ड शामिल हैं। इसके अलावा 14 कंपनी पीएसी, वायरलेस और एलआईयू की टीमें भी अलर्ट पर रहेंगी। मॉक ड्रिल और ब्रीफिंग से कसी तैयारी ईद को लेकर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी ड्यूटी प्वाइंट, रूट प्लान और वीवीआईपी मूवमेंट की जानकारी साझा की है। भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी कराई गई है, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। CCTV से 24 घंटे निगरानी शहर के प्रमुख नमाज स्थलों—टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा, आसिफी मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह—सहित प्रमुख चौराहों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू ईद के दिन नमाज के समय प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए अलग से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने की बात कही है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईआईएमटी टी-20 लीग: बारिश के कारण दो मैच रद्द:शुभम स्मैशर्स और मेरठ सिविल लाइंस हीरोज के मुकाबले नहीं हुए
    Next Article
    नौचंदी मेला 2026: तैयारी शुरू:स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाले प्रोडक्ट का नहीं होगा विज्ञापन, सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment