Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-लॉटरी से 8 शराब दुकानों का आवंटन:प्रतापगढ़ में 5 देशी मदिरा, 1 मॉडल शॉप और 2 कम्पोजिट शॉप शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शेष बची शराब दुकानों के आवंटन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आबकारी नीति 2026-27 के प्रावधानों के तहत कुल 8 दुकानों का आवंटन किया गया, जिनमें 5 देशी मदिरा, 1 मॉडल शॉप और 2 कम्पोजिट शॉप शामिल हैं। यह पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी एवं लाइसेंस अधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में पारदर्शी ढंग से आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी सभागार में दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक जिला स्तरीय चयन समिति की उपस्थिति में ई-लॉटरी संपन्न हुई। प्रशासन ने चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की। ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित आवंटियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवंटन आदेश जारी होने के बाद ई-लॉटरी पोर्टल से उसे प्राप्त करें। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उन्हें जिला आबकारी अधिकारी, प्रतापगढ़ के कार्यालय से संपर्क करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में युवकों ने दो सिपाहियों को पीटा, VIDEO:सड़क किनारे गिराकर लात-घूंसे मारे, वीडियो सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    नवरात्र में कुट्टू-सिंघाड़ा आटे से सावधान:लखनऊ में फूड विभाग का अलर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment