Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में बाल मेला:चाट-फुल्की से लेकर विज्ञान मॉडल तक, दिखी बच्चों की रचनात्मकता

    2 hours ago

    2

    0

    बलिया में चंद्रशेखर नगर के शक्ति स्थल स्कूल में शनिवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न स्टाल लगाकर अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बाल मेले में बच्चों की ओर से लगाए गए खानपान और विज्ञान से संबंधित स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने चाट, फुल्की, चाउमीन और मैगी सहित कई व्यंजनों के स्टाल लगाए। अभिभावकों ने इन स्टालों पर पहुंचकर खरीदारी की और व्यंजनों का आनंद लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई रचनात्मकता विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। मेले में अवध पब्लिक स्कूल, घनश्याम नगर के बच्चों ने भी विभिन्न स्टाल लगाकर सहभागिता की। प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और कुछ नया करने का जज्बा पैदा होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में डीसीएम से 26 जिंदा मवेशी बरामद:शिव शक्ति अखाड़ा के पदाधिकारियों ने वाहन रुकवाया, आरोपी पर FIR
    Next Article
    पीलीभीत में सब्जी लेने जा रहे युवक की मौत:तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर घायल हुआ था, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment