Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर...बदला लेने हत्यारों के घर दौड़ी मां:बहन बोली- मेरे साथ चलो, उनके घरों में आग लगाओ; बर्थडे बॉय ने मार डाला था

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में भाजपा नेता के दो भाई और भतीजे की हत्या का मामला सुर्खियों में है। शनिवार रात बर्थडे पार्टी में जब मनीष को गोली मारी गई, तब उनकी मां अयोध्या दर्शन के लिए गई थीं। लौटने पर उन्हें वारदात का पता चला, तब बदला लेने के लिए आरोपियों के घर की ओर दौड़ पड़ी। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद रोते-बिलखते बेहोश हो गईं। वहीं बहन रजनी बोली- चलो मेरे साथ, उनके घरों में आग लगाओ। भाई को दावत के बहाने बुलाया गया और फिर उन्हें बेवजह मार दिया। मुझे भाई के खून का बदला चाहिए। सीएम योगी से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। वारदात को लेकर परिजनों ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट… पहले एक नजर में मामला… बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार रात 12 बजे भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। जिम में पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता के भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की जान गई है। मनीष वार्ड नंबर 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई थे, जबकि आकाश उनके भतीजे और अमरदीप चाचा के लड़के थे। अब पढ़िए परिवार की बात… मृतक अमरदीप की पत्नी सिमरन ने कहा- वह किसी पार्टी या केक के फंक्शन में जाने को कहकर घर से गए थे। बोला था कि अभी आ रहे हैं। भतीजे को किसी ने कॉल किया, उसने भी यही कहा कि अभी आ रहे हैं। दोनों लौटकर नहीं आए। सब कुछ प्लानिंग के तहत हुआ है। वहां से पहले ही सीसीटीवी कैमरे हटा दिए गए थे। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मेरे पति की कोई पुरानी रंजिश नहीं है। सब दोस्त थे। अच्छे से साथ रहते थे। मुझे इंसाफ चाहिए। बहन बोली- हमारे दो गए हैं, उनके भी दो चाहिए अमरदीप की बहन राधा ने कहा- आरोपियों के घर और फैक्ट्रियों पर बुलडोजर चलना चाहिए। खून के बदले खून चाहिए। हमारे घर से दो-दो लाशें उठी हैं। भाई और मेरे भतीजे को मारा गया है। भाभी ने फोन किया, तब मुझे इस अनहोनी का पता चला। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। दरिंदे आराम से बैठे हैं। जैसे मेरे दो गए हैं, ऐसे ही उनके जाएं। पुलिस और मृतकों के परिजनों की जमकर नोकझोंक हुई। उनकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचन्द्र से जमकर बहस हुई। परिजनों ने कहा कि हमें अब खून के बदले खून चाहिए। हमारे तीन मरे हैं तो उनकी तरफ से भी 3 मरने चाहिए। आरोपियों के घर पर 10 थानों की फोर्स तैनात हालात की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के घर पर 10 थानों की पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी की 2 कंपनियों को तैनात किया गया है। मृतक और आरोपी एक मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनके घर भी आसपास ही हैं। अब पूरी घटना सिलिसिलेवार समझिए… 10 पर FIR दर्ज, 4 हिरासत में पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी जीतू और मयंक सैनी मुख्य आरोपी हैं। जीतू ने मयंक की पिस्टल से फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी CCTV का डीवीआर अपने साथ लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने जीतू-मयंक समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की है। 4 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकियों की तलाश जारी है। एडीजी बोले- तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका, 8 टीमें जांच में जुटीं एडीजी ने बताया कि बुलंदशहर की कोतवाली खुर्जा नगर में 25-26 की रात सूचना प्राप्त हुई कि अमरदीप, आकाश और मनीष तीनों जिम में मौजूद थे, जहां जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो बढ़ता गया। मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आठ टीमें इस केस पर काम कर रही हैं। आज शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट कर ली जाएगी। प्रारंभिक जांच में .32 बोर रिवॉल्वर से गोली चलने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। SIT गठित करने के आदेश दिए शासन के निर्देश पर एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जांच की जिम्मेदारी आईपीएस अंतरिक्ष जैन को सौंपी है। कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर 48 घंटे में रिपोर्ट तलब की गई है। माना जा रहा है कि इस मामले में कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई तय है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला, चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान शनिवार रात 12 बजे भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, जिम में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता के भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डोनाल्ड ट्रंप के सामने हुए गोलीकांड से मचा हड़कंप, देखें रणभूमि
    Next Article
    शादाब जकाती ने बिना अनुमति निकाला रोड शो:ज्वेलरी शोरूम की ओपनिंग में जुटाई भीड़, क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन भी पहुंची; मुकदमे की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment