Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर नगर पालिका बोर्ड बैठक में 80 प्रस्ताव पास:1.71 अरब रुपये के बजट को स्वीकृति

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.71 अरब रुपये से अधिक के मूल बजट को स्वीकृति दी गई। बुधवार को हुई इस बैठक में कुल 82 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से दो को छोड़कर शेष 80 प्रस्तावों को बहुमत से पारित किया गया। इन प्रस्तावों में शहर के विकास से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं, जिनके जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह बोर्ड बैठक नगर पालिका सभागार में चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने किया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए 1,71,61,51,662 रुपये के मूल बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर क्षेत्र से कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करने का प्रस्ताव भी एक बार फिर पारित किया गया। पहले 1000 कुत्तों की नसबंदी की गई थी, जबकि इस बार 2000 कुत्तों को पकड़ने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। यह प्रस्ताव आम जनता द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सुझावों के आधार पर रखा गया था। 85.41 लाख रुपये की लागत क्लीन एयर एक्शन प्लान' के तहत नगर की सड़कों की सफाई के लिए एक स्वीपिंग मशीन खरीदने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बोर्ड ने 85.41 लाख रुपये की लागत से स्वीपिंग मशीन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अतिरिक्त, नगर में कूड़ा उठाने के लिए 200 हाथ कूड़ा गाड़ियां खरीदी जाएंगी, जिन पर लगभग 19.67 लाख रुपये खर्च होंगे। इस प्रस्ताव को भी बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की। हाथ कूड़ा गाड़ी खरीदने के प्रस्ताव पर सभासद सुखदेव शर्मा ने पिछली बार खरीदी गई गाड़ियों की गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की और नई गाड़ियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। सभासद सुनील शर्मा ने सुझाव दिया कि कूड़ा गाड़ियों में पकड़ने वाले स्थान पर रबड़ और पहियों में बेयरिंग लगाए जाएं, ताकि कर्मचारियों को असुविधा न हो। सभासद सुखदेव शर्मा ने जल निगम के जेई द्वारा फोन न उठाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। प्रस्ताव संख्या 709 में नगर क्षेत्र में होर्डिंग, विज्ञापन के लिए नवीन ठेके की कार्रवाई के प्रस्ताव पर सभासद नीरज चौधरी, निक्की चौधरी और देवपाल ने आपत्ति दर्ज कराई। नीरज चौधरी ने लिखित रूप में आपत्ति दी कि जब ठेका 31 मार्च को समाप्त हो चुका है तो ऐसे में नगर पालिका कर्मचारी ही होर्डिंग, बैनर के लिए वसूली करें। इसके अलावा सभासदों ने खराब हैंडपंप को रिबोर कराने, टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की भी मांग की। नगर में अमृत योजना के अंतर्गत सीवर लाइन बिछाई गई जिसमें 40 एमएलडी एसटीपी की स्थापना भी हुई है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में स्थापित एस टी पी का संचालन नगर पालिका द्वारा कराया जाना है। 80 लाख की धनराशि स्वीकृत इसके लिए जल निगम में 12,09,500 रुपए प्रति माह का व्यानुमान उपलब्ध कराया है। डीएम द्वारा गठित समिति ने 15वें वित्त आयोग से 80 लाख की धनराशि स्वीकृत की है, जबकि 1 साल में इसके संचालन पर 14514000 रुपए खर्च होंगे। शेष धनराशि 651400 नगर पालिक वहन करेगी इस प्रस्ताव को भी सदन ने स्वीकृत किया है। बोर्ड बैठक में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के आवेदन पर नगर के विभिन्न चौक चौराहों के नाम रखने पर सहमति दी है। जिसमें कलक्ट्रेट तिराहा का नाम महर्षि परशुराम चौक, भूतेश्वर मंदिर चौराहे का नाम महाराज अहिबरन चौक राधा नगर बांध पुलिया चौराहे का नाम मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर पार्क, शिवम लॉज तिराहे का नाम शिरोमणि महाराज अजमीढ़ तिराहा तथा आवास विकास प्रथम स्थित पार्क का नाम लोकतंत्र सेनानी पार्क होगा। नगर पालिका बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी डा. अश्विनी कुमार सिंह, सभासद योगेश गुप्ता, सुखदेव शर्मा, सुनील शर्मा, नीरज चौधरी, निक्की चौधरी, त्रिभुवन नारायण, तेजेंद्र सिंह, देवपाल, प्रशांत, नामित सभासद अनुज चौहान, केशव चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में बेल्ट-थप्पड़ से सिपाही की पिटाई का VIDEO:4 पर मुकदमा; एक आरोपी गिरफ्तार; देसी शराब ठेके का मामला
    Next Article
    बीज वितरण के नियम बदले, ई-लॉटरी के माध्यम चयन:मऊ में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेगा धान व ढैंचा का बीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment