Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में बेल्ट-थप्पड़ से सिपाही की पिटाई का VIDEO:4 पर मुकदमा; एक आरोपी गिरफ्तार; देसी शराब ठेके का मामला

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में एक सिपाही की पिटाई का वीडियो सामने आया है। घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जेल चौराहे के पास स्थित एक देसी शराब के ठेके की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ युवक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को बेल्ट और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि सिपाही एक ऊंचे स्थान पर बैठा है, तभी एक युवक उसे थप्पड़ मारता है और दूसरा बेल्ट से हमला करने लगता है। जब सिपाही उठने की कोशिश करता है तो उसे धक्का देकर गिरा दिया जाता है और लगातार मारपीट की जाती है। हमलावर युवक नशे में लग रहे हैं। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पीड़ित सिपाही राजीव कुमार ने तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस लाइन गेट पर आकाश श्रीवास्तव, आशिद उर्फ माफिया, आशू श्रीवास्तव और मोरम अली ने उसे साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद वे उसे ठेके पर ले गए, जहां गाली-गलौज का विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया- सिपाही से पिटाई के मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में भाजपा नेता सहित 80 लोगों पर मुकदमा:मवाना थाने में शव रखकर हंगामा करने, पुलिस से गाली-गलौज करने का आरोप
    Next Article
    बुलंदशहर नगर पालिका बोर्ड बैठक में 80 प्रस्ताव पास:1.71 अरब रुपये के बजट को स्वीकृति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment