Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में भाजपा नेता सहित 80 लोगों पर मुकदमा:मवाना थाने में शव रखकर हंगामा करने, पुलिस से गाली-गलौज करने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में लाश बीच में रखकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 80 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें भाजपा नेता रविगोला भी शामिल है। उसके साथ अन्य पांच लोगों को नामजद किया है। वहीं लगभग 70 लोग अज्ञात हैं। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेरठ के हस्तिनापुर निवासी सुमित की हादसे में मौत हो गई थी। बताया गया कि नील गाय की टक्कर से सुमित की मौत हुई, जबकि परिजनों का कहना था कि रोडवेज बस ने टक्कर मारी है। इसे लेकर थाने में खूब हंगामा हुआ। बाइक सवार दो युवकों की हुई थी मौत हस्तिनापुर निवासी सुमित और शुभम पाल रविवार शाम को मोबाइल ठीक कराने के लिए बाइक से मवाना आ रहे थे। जैसे ही ये लोग रजबहा पार कर बामनी वाले मंदिर के पास पहुंचे तो दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेरठ अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया था। मेरठ ले जाने के दौरान सुमित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। पुलिस की तरफ से कराया गया मुकदमा अब इस मामले में दरोगा पवन कुमार ने मवाना थाने में जगबीर सिंह, अमर सिंह, भाजपा नेता रवि गोला, प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार को नामजद और करीब 70-80 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि सुमित के शव को परिजनों व अन्य लोगों ने थाना परिसर में रखकर फरियादियों एवं आम जनता का रास्ता रोक दिया। थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। थाने के बाहर फल रेहड़ी, वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। समझाने के बाद भी नहीं माने और पुलिस से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने लगे। बाद में काफी समझाने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा शव का अनादर किया गया, उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली और शव रखकर जाम लगाया। इसके चलते माहौल बिगाड़ने का प्रयास भी हुआ। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया के पीएमश्री कॉलेज में विज्ञान-नवाचार का प्रदर्शन:एटीएल सामुदायिक दिवस पर आधुनिक तकनीक की झलक दिखी
    Next Article
    फर्रुखाबाद में बेल्ट-थप्पड़ से सिपाही की पिटाई का VIDEO:4 पर मुकदमा; एक आरोपी गिरफ्तार; देसी शराब ठेके का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment