Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में लाठी-तलवार से हमला, तीन घायल:करणी सेना पदाधिकारी पर विवाद और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

    10 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के साठा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडों और तलवारों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी अमित चौहान उर्फ पिंकू पर पड़ोसियों को अक्सर गाली देने का आरोप है। पड़ोसियों द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। घटना वाले दिन, अमित चौहान ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी गाड़ी पीड़ित परिवार पर चढ़ाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार द्वारा विरोध करने पर, अमित और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने उन पर पत्थर बरसाए। इस हमले में पति-पत्नी और उनके पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल परिवार को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पालतू कुत्त को पीड़ितों पर छोड़ा क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आरोपी अमित चौहान उर्फ पिंकू अक्सर झगड़े करता रहता है। उसे पहले भी कई बार स्थानीय पुलिस अन्य मामलों में थाने ले जा चुकी है। आरोप है कि वह नशे की हालत में हिंसक घटनाओं को अंजाम देता है। पिछले दिनों पुलिस ने उसके पास से मादक पदार्थ भी बरामद किया था। विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पालतू कुत्ते को भी पीड़ितों पर छोड़ दिया, जिससे एक युवक घायल हो गया। आरोपी अमित चौहान उर्फ पिंकू को करणी सेना का पदाधिकारी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह करणी सेना से जुड़े होने की धमकी देकर लोगों को डराता-धमकाता है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से मजाक पर दो युवकों में मारपीट, VIDEO:गोंडा में दोनों ने एक-दूसरे को गालियां दी, पुलिस ने माफीनामा लिखवाया
    Next Article
    गाजियाबाद में धूप खिलने पर आज मौसम साफ:अगले 2 दिनों में फिर मौसम बदलने का अनुमान, बारिश से गिरा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment