Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में घर के बाहर से पालतू डॉग 'शुभी', लापता:एक सप्ताह से नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले को 5 हजार मिलेगा इनाम

    1 day ago

    5

    0

    गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी एक परिवार की डेढ़ साल की पालतू डॉग 'शुभी' बुलंदशहर के खुर्जा में लापता हो गई है। घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। डॉग के न मिलने से परेशान परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर उसकी सही जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है। अनुराधा सिंह रावल स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल करती हैं गोविंदपुरम निवासी अनुराधा सिंह रावल स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल करती हैं और उन्होंने 5 से 6 डॉग्स को अपने परिवार के सदस्य की तरह पाला हुआ है। उनके पति संजय सिंह रावल और बड़ा बेटा युवराज सिंह रावल निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि छोटा बेटा अर्जुन सिंह रावल 12वीं कक्षा का छात्र है। घर के बाहर से शुभी कही चली गई अनुराधा ने बताया कि 13 नवंबर की शाम उन्हें किसी निजी काम से बाहर जाना था। इस दौरान उन्होंने अपनी पालतू डॉग शुभी की देखरेख की जिम्मेदारी खुर्जा के कालिंदी कुंज निवासी अपने परिचित राकेश राणा को सौंपी थी। राकेश के अनुसार वह अनुराधा की सहमति से शुभी को कार में बैठाकर गाजियाबाद से खुर्जा ला रहे थे। इसी बीच खुर्जा-बुलंदशहर बाईपास स्थित गुसाईं बाबा बिल्डिंग मैटेरियल के पास वह अपने घर में कार का तरवाजा खोल कर अपने घर के बाहर बैठाया। जिसके बाद वह 20 मिनट के बाद वहां से कहीं चली गई। राकेश ने बताया उसको हम लोगों ने ठूडा लेकिन वह नहीं मिली। परिवार की ओर से 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा घटना के बाद से ही राकेश और अनुराधा का पूरा परिवार आसपास के इलाकों में लगातार उसकी तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। परिवार की ओर से जारी अपील और पोस्टर में बताया गया है कि शुभी बेहद शांत स्वभाव की है और किसी को काटती नहीं है। उसकी मुख्य पहचान यह है कि उसकी दोनों आंखों के बीच पुरानी चोट का एक निशान है। अनुराधा सिंह रावल ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी शुभी दिखाई दे, तो वे उसे खाना आदि देकर अपने पास रोक लें और तुरंत मोबाइल नंबर 9211087499 पर सूचना दें। सही पता बताने वाले व्यक्ति को परिवार की ओर से 5 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहिदा की मौत से 150 घरों में छाया संकट:खुद परिवार पालती थीं, गांव की महिलाओं को रोजगार देती थीं; अब सबके सामने रोजी-रोटी का संकट
    Next Article
    गोरखपुर में सुबह-शाम ठिठुरन, दोपहर में चटक धूप:नवंबर के आखिरी सप्ताह में 13 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment