Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में खसरे की अफवाह निकली झूठी:जांच में 3 बच्चों में चिकन पॉक्स की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    2 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर के महराजगंज तराई क्षेत्र में खसरा (मीजल्स) फैलने की खबरें पूरी तरह गलत साबित हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की त्वरित जांच में खसरे का कोई मामला नहीं मिला, जबकि तीन बच्चों में चिकन पॉक्स (चेचक) की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को तुलसीपुर विकास खंड के हरिहर नगर और साहेब नगर गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। खबर सामने आते ही विभाग ने मेडिकल टीमें गांवों में भेजीं, जिन्होंने घर-घर जाकर जांच की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई के प्रभारी डॉ. बाल मुकुंद मौर्य के अनुसार, सभी संदिग्ध मामलों की जांच में खसरे के कोई लक्षण नहीं पाए गए। प्रभावित तीनों बच्चों में चिकन पॉक्स की पुष्टि हुई है और उन्हें आवश्यक उपचार दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने चिकन पॉक्स और खसरे के लक्षणों का अंतर स्पष्ट करते हुए बताया कि चिकन पॉक्स में खुजली वाले दाने, हल्का बुखार और कमजोरी होती है, जबकि खसरे में तेज बुखार, खांसी, नाक बहना, आंखों में लालिमा और पूरे शरीर पर लाल चकत्ते उभरते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं और किसी भी संदिग्ध मरीज की पहचान सुनिश्चित कर रही हैं। सीएमओ ने ग्रामीणों से साफ-सफाई बनाए रखने, संक्रमित व्यक्तियों से दूरी रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में खसरा फैलने की खबर महज अफवाह थी और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    60 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश:सीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने में लापरवाही पर की कार्रवाई
    Next Article
    भटनी सीएचसी पर मिले वृद्ध की शिनाख्त:देवरिया में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment