Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में डिजिटल जनगणना की शुरुआत:7 मई से स्व-गणना अभियान, 21 मई तक चलेगा जागरूकता महाअभियान

    12 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जनपद में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत "स्व-गणना अभियान" की शुरुआत 7 मई से होगी, जो 21 मई 2026 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य को सरल, पारदर्शी तथा जनभागीदारी आधारित बनाना है। यह पहली बार है जब देश के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विपिन कुमार जैन ने जनपदवासियों से इस डिजिटल पहल का अधिकतम लाभ उठाने और स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने सभी विभागों, संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। 20 मई तक प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 7 मई से 20 मई तक प्रतिदिन विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रशासनिक विभागों के साथ-साथ पंचायतें, युवा संगठन, न्यायिक संस्थाएं, पुलिस, बैंक, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य विभाग, व्यापारिक संगठन और महिला समूह भी शामिल होंगे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ डिजिटल सहायता केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर नागरिकों को ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में मदद प्रदान की जाएगी। इस पहल का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक पहुंचना और उन्हें डिजिटल माध्यम से जोड़ना है। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनपद में जनगणना कार्य पूर्ण सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो। इससे प्राप्त सटीक आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाकियू BRSS ने संभल DM को हल भेंट किया:किसानों की समस्याओं पर 18 मई को पंचायत में अधिकारी बुलाने की मांग
    Next Article
    हापुड़ स्टेशन पर ADRM का निरीक्षण:शीतल जल, सफाई और बंद CCTV पर सुधार कराने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment