Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ स्टेशन पर ADRM का निरीक्षण:शीतल जल, सफाई और बंद CCTV पर सुधार कराने के दिए निर्देश

    14 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में मुरादाबाद रेल मंडल के एडीआरएम प्रेमशंकर झा ने बुधवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, जिन्हें तुरंत शुरू कराने के निर्देश दिए गए। एडीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर सफाई व्यवस्था, शौचालय, वेटिंग हॉल, स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ कार्यालय का भी जायजा लिया। वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों से प्लेटफार्म पर शीतल जल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही, सामान्य श्रेणी के कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। एडीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने वाले अंडरपास की व्यवस्था सुधारने और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) के नीचे से अतिरिक्त वस्तुओं को हटाने का भी आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुधारने और वहां तिरंगा ध्वजारोहण करने के निर्देश दिए गए। प्रेमशंकर झा ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने नवनिर्मित कार्यालयों में अधिकारियों के कार्यालयों को स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में डिजिटल जनगणना की शुरुआत:7 मई से स्व-गणना अभियान, 21 मई तक चलेगा जागरूकता महाअभियान
    Next Article
    पीलीभीत डीएम ने गोमती नदी पुनरुद्धार कार्य में किया श्रमदान:विलुप्त होती धारा को बचाने के लिए खुद संभाली कमान, फावड़ा चलाकर दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment