Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत:मऊ में हादसा, मृतकों पूर्व प्रधान का भाई भी, एक की छह महीने पहले हुई थी शादी

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी के मऊ में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हाइसे में बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों अपने एक दोस्त की पत्नी को अस्पताल से देखकर एक ही बाइक पर ट्रिपलिंग करते हुए गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तीनों दोस्त बाइक से लौट रहे थे। रास्ते पर बेहद अंधेरा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने ब्रेक मारने की कोशिश की। पर गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि ब्रेक के बावजूद वह करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई और बाइक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवक को उछल कर करीब 3 फुट दूर जा गिरे। वहीं बाइक का चालक बोलेरो की साइड से सिर के बल टकरा गया। तीनों के शरीर की कई हडि्डयां चूरचूर हो गईं और सिर फट गए। बोलेरो चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पूर्व प्रधान का छोटा भाई भी शामिल है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर घोसी थाना क्षेत्र की है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी आज़ाद यादव उर्फ अज्जू (30), प्रमोद यादव (28) और बेचन यादव (29) बुधवार शाम अपने एक दोस्त की पत्नी को देखने घोसी बाजार स्थित अस्पताल गए थे। तीनों रात में एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। घोसी थाना क्षेत्र में मधुवन-घोसी मार्ग पर जामडीह गांव के पास रात करीब 10:30 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो दोस्त तो उछल कर दूर जा गिरे, जबकि एक कार के बोनट से सिर के बल टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- रोड पर बहुत अंधेरा था। कार चालक ने बाइक को देखकर अचानक से ब्रेक मारने की कोशिश की, पर कार की स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी। जिसके कारण कार करीब 20 मीटर तक घिसटते गई और बाइक से टकरा गई। सूचना पर थाना प्रभारी घोसी प्रमेंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। तीनों को नजदीकी पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर तीनों के शव जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी भेज दिए गए। मृतकों में पूर्व प्रधान का भाई, एक शादी 6 महीने पहले मृतकों में शामिल आज़ाद यादव उर्फ अज्जू (30) पुत्र शिवनाथ यादव बीबीपुर गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार यादव का सगा छोटा भाई था। वह दूसरे शहर में प्राइवेट नौकरी करता था। पिता शिवनाथ ने बताया- आजाद बुधवार को ही छुट्‌टी लेकर घर आया था। उसकी अब तक शादी नहीं हुई थी। इसके अलावा प्रमोद यादव उर्फ अमेरिका यादव (28) की नवंबर महीने में ही शादी हुई थी। वहीं बेचन यादव (29) पुत्र रामसूरत यादव की भी शादी हो चुकी है और उसके दो बेटे हैं। प्रमोद और बेचन गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। हरियाणा नंबर की बोलेरो, जांच तेज सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया- बोलेरो को जब्त कर लिया गया है, जो हरियाणा नंबर की है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं ताकि चालक की पहचान हो सके। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर जानलेवा हमला:कार के शीशे तोड़े, पिता के साथ मारपीट; परिवार मदद के लिए चीखता रहा वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है। अभिनव ने हमले का वीडियो गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हमला राजधानी दिल्ली में हुआ है। भीड़ ने अभिनव की कार को घेर लिया और डंडे मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान अभिनव का परिवार कार के अंदर था। जब कार का अगला शीशा तोड़ा गया तो अंदर से एक महिला चीख उठी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जनता बस सेवाओं का विस्तार शुरू:29 रूटों पर बसों का दायरा बढ़ेगा, पहले चरण में 10 रूटों पर बढ़ोतरी, 5 पर काम पूरा
    Next Article
    दर्द को सच बनाने के लिए खुद को चोट पहुंचा बैठे थे रणवीर सिंह, अनुराग कश्यप की ‘धुरंधर 2’ की तारीफों के बीच सुनाया डराने वाला किस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment