Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP विधायक बोले- पत्थर पूजने से अच्छा मोदी-योगी को पूजो:हरदोई में कहा- उनमें कुछ देने की क्षमता है, बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बना रहे

    11 hours ago

    1

    0

    हरदोई के गोपामऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा- पत्थर को पूजने से कुछ नहीं मिलेगा। अगर पूजा करनी है तो योगी और मोदी की कीजिए, जिससे आपको कुछ मिल जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वह सभी पार्टियों में रह चुके हैं और अब वह भाजपा में हैं। दलितों की बात करने वाले नेता सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं। उन्होंने दावा किया- कोई दलित नेता आपका कल्याण नहीं कर सकता है। ये बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बनाकर अपनी कुर्सी हथियाने का काम करेंगे। आपको खुद अपने आप को स्थापित करना होगा।" कहा- योगी और मोदी में कुछ देने की क्षमता है विधायक ने यह भी कहा कि वह सब घाट का पानी पीकर भाजपा में रुके हैं, क्योंकि उन्होंने यहां अपने समाज का महत्व और कल्याण देखा है। श्याम प्रकाश ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- जब हमको अपनी स्थापना ही करनी है तो क्यों न हम आज के भगवानों के साथ हो लें। हम तो जिंदा लोगों को भगवान मानते हैं और योगी और मोदी में कुछ देने की क्षमता है। वे हम सबको कुछ दे सकते हैं। पत्थरों के आगे गिड़गिड़ा आओगे तो वे आपको कुछ देने वाले नहीं हैं। बोले- यह मेरा व्यक्तिगत मत है हालांकि, जब उनसे इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा वह उन पत्थरों की बात कर रहे हैं। जो बहुत से घरों में कुल देवता के रूप में अनावश्यक रूप से जगह बनाए हुए हैं। उन्होंने इसे अपना व्यक्तिगत मत बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने गांधी तिराहे के विकास कार्य परखे:'कलम और तलवार' कलाकृति का अवलोकन, कल होगा लोकार्पण
    Next Article
    भाजपाइयों ने मनाई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती:जिले के सभी बूथों पर हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का वाचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment