Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपाइयों ने मनाई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती:जिले के सभी बूथों पर हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का वाचन

    9 hours ago

    1

    0

    औरैया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई। यह आयोजन जिले के सभी बूथों पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने पार्टी संगठन द्वारा आवंटित बूथ 175 सिंदुरिया आलमपुर प्रथम (तुलसीपुर) में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से एक सशक्त, समरस एवं लोकतांत्रिक भारत की नींव रखी। उन्होंने वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार और आदर्श हमें न्यायपूर्ण, समतामूलक एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने बूथ गदनपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा और समानता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को गति दी। समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव उन्होंने रखी, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है। पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर का संघर्ष और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं। उन्होंने भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के पुरोधा को नमन किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, मनु राजपूत, विशाल शुक्ला, रजनीश पांडे, योगेंद्र कैथवार, भूरे चौबे, ऋषि पांडे, माधव राजपूत, इंद्रपाल पाल, अमरचंद राठौर, मंजू चौहान, विमल दुबे, आदर्श ठाकुर, आशीष दुबे, वासुदेव प्रजापति, रविन्द्रीय शाक्य, प्रतीक सिंह, देवेंद्र सेंगर, सौरभ राजपूत, मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर, कुंअर सिंह बाथम, रामजी बाजपई सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने बूथों पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक बोले- पत्थर पूजने से अच्छा मोदी-योगी को पूजो:हरदोई में कहा- उनमें कुछ देने की क्षमता है, बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बना रहे
    Next Article
    आशा भोसले को लेकर पोती जनाई का इमोशनल पोस्ट:लिखा- मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खो दिया; अब सुबह उठकर किसे गले लगाऊं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment