Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने गांधी तिराहे के विकास कार्य परखे:'कलम और तलवार' कलाकृति का अवलोकन, कल होगा लोकार्पण

    13 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मंगलवार दोपहर गांधी तिराहे पर चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों, कलाकृतियों और जनसुविधाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने गांधी चौराहे के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण और आसपास की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने जनपद की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली "कलम और तलवार की धरती" नामक विशेष कलाकृति का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि उन्नाव जनपद का इतिहास गौरवशाली रहा है, जहां कई महान विभूतियों ने जन्म लेकर देश की आजादी और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इन हस्तियों की स्मृति को सहेजने और नई पीढ़ी को उनसे परिचित कराने के लिए "गौरव शिला" का निर्माण किया गया है, जिसमें उनकी जीवनी को दर्शाया गया है। यह पहल जनपदवासियों को अपने इतिहास से जोड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्नाव साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और "कलम और तलवार" जनपद की विशिष्ट पहचान है। गांधी नगर तिराहे पर स्थापित कलाकृति स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले नागरिकों को उन्नाव के इतिहास, साहित्य और वीरता की जानकारी प्रदान करेगी। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन संबंधित विभागों को नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के बाद खाली हुई जमीन का समुचित उपयोग करने को भी कहा। शुभम यादव ने बताया कि गांधी तिराहे सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण बुधवार दोपहर 12:30 बजे सांसद साक्षी महाराज की उपस्थिति में किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में गंगा में खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा:4 घंटे बाद भी सुराग नहीं, गोताखोरों की तलाश जारी, NDRF बुलाई
    Next Article
    BJP विधायक बोले- पत्थर पूजने से अच्छा मोदी-योगी को पूजो:हरदोई में कहा- उनमें कुछ देने की क्षमता है, बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बना रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment