Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP जिलाध्यक्ष का विरोध दरकिनार,गजेंद्र चौधरी फिर उपाध्यक्ष:मुरादाबाद में अपराधी बताकर खारिज की थी दावेदारी, रामवीर की पैरवी से एंट्री,भूपेंद्र का करीबी भी सेट

    7 hours ago

    2

    0

    गजेंद्र चौधरी और नवीन उर्फ विकास चौधरी..। इन्हीं दो नामों की वजह से मुरादाबाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी महीनों से लटकी थी। इनमें से एक की पैरवी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तो दूसरी की वकालत कुंदरकी के विधायक ठाकुर रामवीर सिंह कर रहे थे। पूरा पेंच कई आपराधिक मामलों में फंसे गजेंद्र चौधरी के नाम पर फंसा था। अब इन दोनों ही नामों को भाजपा की जिला टीम में जगह मिल गई है। इसके साथ ही भाजपा में आपराधिक छवि वाले लोगों को अहम पदों पर पोस्ट किए जाने को लेकर आलोचना भी शुरू हो गई है। टीम में जाटों के दबदबे और वैश्य समाज को पूरी तरह नजरंदाज करने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। भाजपा के भरोसेमंद सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, जिला प्रभारी राजेश कुमार और पर्यवेक्षक विजय बहादुर पाठक की मौजूदगी में लखनऊ में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में जिलाध्यक्ष आकाशपाल ने अपराधी बताते हुए गजेंद्र को टीम में लेने से साफ इंकार कर दिया था। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष की ओर से रखे गए प्रस्ताव में भूपेंद्र चौधरी के करीबी नवीन उर्फ विकास चौधरी को महामंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव था। इसका यह कहकर ठाकुर रामवीर सिंह ने विरोध किया कि नवीन चौधरी की पत्नी कई बार से नगर निगम की पार्षद हैं। एक ही परिवार से दो लोगों को क्यों मौका दिया जाए? मीटिंग में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष ने ये टिप्पणी करते हुए सहमति बनाने के निर्देश दिए थे कि छात्र राजनीति में मुकदमे होना आम बात है। सिर्फ मुकदमे के आधार पर गजेंद्र की दावेदारी खारिज नहीं की जा सकती। प्रदेश अध्यक्ष की इस टिप्पणी से तभी ये साफ हो गया था कि गजेंद्र को लेकर ठाकुर रामवीर सिंह की पैरवी जरूर अपना असर दिखाएगी। इस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने दोनों पक्षों के लोगों नवीन चौधरी और गजेंद्र सिंह, दोनों को ही टीम में शामिल करने का फार्मूला दिया था। या फिर दोनों को टीम से बाहर रखने की बात उठी। फाइनली दोनों को ही टीम में जगह मिल गई है। ये है मुरादाबाद भाजपा की नई जिला टीम BJP नेत्री के पति और RSS से जुड़े डॉक्टर से मांगी थी रंगदारी भाजपा की मौजूदा टीम में उपाध्यक्ष बनाए गए गजेंद्र चौधरी का अच्छा खासा क्रिमिनल रिकॉर्ड है। करीब 2 साल पहले RSS से जुड़े आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बीपीएस लोचब से 2.65 लाख रुपए रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने गजेंद्र को अरेस्ट किया था। बीपीएस लोचब की पत्नी अंजू लोचब भी भाजपा नेत्री हैं। इस मामले में लंबे समय तक गजेंद्र को जेल में रहना पड़ा था। इसके कुछ दिन बाद मेरठ विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत्त इंजीनियर ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में गजेंद्र और उसके 7 साथियों के खिलाफ मकान पर कब्जा करने तमंचे के बल पर 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने की FIR दर्ज कराई थी। आराोप था कि भाजपा नेता गजेंद्र चौधरी ने वर्ष 2013 में हिंदू पीजी कॉलेज का छात्र संघ अध्यक्ष रहते हुए इंजीनियर के मकान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद मकान खाली करने के लिए 50 लाख रुपए की डिमांड करने लगा था। पीड़ित इंजीनियर वेदप्रकाश वर्मा ने कई बार पुलिस से शिकायतें की। रूहेलखंड यूनिवर्सिटी के फर्जी परीक्षा फार्म छपवाने में भी उछला था नाम रूहेलखंड यूनिवर्सिटी के फर्जी परीक्षा फार्म छपवाने के मामले में भी गजेंद्र चौधरी का नाम उछला था। लेकिन बाद में वो अपने सियासी रसूख की वजह से बच निकला था। गजेंद्र चौधरी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। 2 साल पहले जब अरेस्टिंग हुई उस समय भी गजेंद्र चौधरी भाजपा की जिला टीम में उपाध्यक्ष थे। कभी भूपेंद्र चौधरी के बेटे के करीबी रहे गजेंद्र ने वहां रिश्तों में तल्खी आने के बाद ठाकुर रामवीर सिंह का दामन थामा था। वहीं, इन आरोपों पर गजेंद्र चौधरी ने मीडिया को दिए स्टेटमेंट में कहा है कि वो भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे फर्जी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में नाली नहीं, सड़कों पर भरा गंदा पानी:फसलों को नुकसान, ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी से समाधान की मांग
    Next Article
    विंदू दारा सिंह ने 'रामायण' के मेकर्स को दी सलाह:कहा- कहानी में ज्यादा बदलाव किया गया, तो लोग फिल्म को स्वीकार नहीं करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment