Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में नाली नहीं, सड़कों पर भरा गंदा पानी:फसलों को नुकसान, ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी से समाधान की मांग

    7 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के भोगांव तहसील क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। गांव की एक प्रमुख गली में नाली न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे न केवल फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि ग्रामीणों को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह गंदा पानी खेतों में बहकर फसलों को खराब कर रहा है और आसपास बदबू व बीमारियों का कारण बन रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण सुमन देवी ने बताया कि स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में काफी दिक्कत होती है और वे अक्सर स्कूल नहीं जा पाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर लंबे समय से ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई, वहीं कुछ स्थानीय लोग भी नाली निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। ग्रामीण आशीष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने गली में जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की है, ताकि पानी को पास के तालाब तक पहुंचाया जा सके और इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और भी विकराल हो सकती है। स्थानीय निवासी सुमन देवी ने बताया कि स्कूल पढ़ने जाने वाले बच्चों को भी निकलने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। हम लोगों को भी यदि किसी काम से शहर जाना हो तो बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी कभी तो लोग गंदे पानी में गिर जाते हैं। उन्होंने बताया यह हमारे गांव की सबसे बड़ी समस्या है, जिसका आज तक समाधान नहीं हो पाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज:पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना, दो चरणों में होगा काम
    Next Article
    BJP जिलाध्यक्ष का विरोध दरकिनार,गजेंद्र चौधरी फिर उपाध्यक्ष:मुरादाबाद में अपराधी बताकर खारिज की थी दावेदारी, रामवीर की पैरवी से एंट्री,भूपेंद्र का करीबी भी सेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment