Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा बस्ती जिला पदाधिकारियों की सूची जारी:जिला उपाध्यक्ष और महामंत्री बनाए, संगठन में सामाजिक और वर्गीय संतुलन पर फोकस

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई के बहुप्रतीक्षित पदाधिकारियों की सूची गुरुवार देर रात प्रदेश कार्यालय से जारी कर दी गई। इस सूची को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र उपस्थित थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिला कमेटी के गठन में सामाजिक और वर्गीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। इससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। सूची जारी होने के बाद शुक्रवार सुबह से ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। घोषित सूची के अनुसार, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गौतम, अखंड प्रताप सिंह, दिलीप पांडेय, ब्रह्मदेव यादव, शालिनी मिश्रा और शिवानी सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार और प्रेम प्रकाश चौधरी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेंद्र राजभर, नीलम गोंड, प्रदीप निषाद, सुरेंद्र कुमार चौधरी, सुधाकर पांडेय नीरज और विनय सिंह भारद्वाज को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। राधेश्याम कमलापुरी को कोषाध्यक्ष, अजय पाल सिंह को मीडिया प्रभारी, नीरज त्रिपाठी को सह मीडिया प्रभारी और रवि कुमार तिवारी को आईटी सेल संयोजक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, 50 जिला कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई है, जबकि 20 नाम अभी घोषित किए जाने बाकी हैं। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि इस संतुलित टीम के सहयोग से संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार:कानपुर देहात में कपड़ा खरीदने निकली थीं, सोनीपत ले जाकर किया दुष्कर्म
    Next Article
    संभल में बसपा ने आगामी चुनाव रणनीति की समीक्षा की:विधानसभा और पंचायत चुनावों के लिए बूथ स्तर पर तैयारी तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment