Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिले की नई टीम घोषित:जिला उत्तर में रविंद्र संतु, करूणा सिंह और ममता कुमारी को मिली जिम्मेदारी

    4 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप चौधरी ने गुरूवार देर रात जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित कार्यकारिणी में रविंद्र कुमार संतु, मुकेश कुमार, अभय विक्रम, अनुज कुमार, शौरम गिहार (रजत) और जितेंद्र गोंड को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, करुणा सिंह दोहरे और बिरजू गिहार को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा ममता कुमारी, सुनील कुमार गिहार, गणेश गिहार, हंस राज और इंद्रजीत गिहार को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। अभिषेक कुमार को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। जिलाध्यक्ष बोले- को मजबूत करेगी नई टीम अनिल दीक्षित ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम संगठन को मजबूत करने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेगी। वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीमा क्लेम नहीं देने पर कंपनी को जुर्माना:बस्ती उपभोक्ता आयोग ने नेशनल इंश्योरेंस को दो लाख रुपये देने का आदेश दिया
    Next Article
    आजमगढ़ में शुक्रवार को सुबह छाया कोहरा:323 के पार हुई AQI रातें हुई सर्द, 14 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment