Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में युवक का सिर, एक हाथ-पैर धड़ से अलग:हाईवे पर डंपर ने ठोकर मारी, हवा में उछलकर लोहे की रेलिंग पर गिरने से गर्दन कटी

    7 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग पर टकराने से एक का सिर धड़ से अलग हो गया। दरअसल, तेज स्पीड डंपर ने युवक को ठोकर मारी और वह हवा में कई फीट उछलते हुए रेलिंग पर जा गिरा। इससे उसकी गर्दन कटती चली गई। बायां हाथ और दाहिना पैर भी कटकर अलग हो गया। आसपास कई मीटर तक खून पसर गया। आसपास के लोग दौड़े पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। सिर, धड़, एक हाथ और पैर बिखरे पड़े थे। ठोकर मारने के बाद डंपर लेकर ड्राइवर फरार हो चुका था। रविवार देर रात का मामला NH-734 पर रेहड़ बस स्टैंड के पास का है। युवक की शिनाख्त सोमवार सुबह हो सकी। युवक की पहचान दहलावाला गांव के बलराज सिंह के रूप में हुई है। वह एक गैस एजेंसी पर काम करता था। वह देर रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की 2 तस्वीरें… भाई बोले- बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं रेहड़ थाना क्षेत्र के दहलावाला गांव के रहने वाले बलराज सिंह (32) तीन भाई हैं। बलराज सबसे छोटे थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई सोमपाल सिंह नोएडा में प्राइवेट जॉब करते हैं। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। जबकि दूसरे नंबर के खूब सिंह गांव में ही रहते हैं। पत्नी से तलाक हो चुका है। बड़े भाई सोमपाल सिंह के अनुसार, बलराज गैस एजेंसी पर काम करता था और बहन की शादी के लिए छुट्‌टी पर था। उसकी एक चचेरी बहन की शादी 30 अप्रैल तो दूसरी की 8 मई को शादी है। मंगलवार को बहन का लगन टीका है। रोज की तरह वह खाना खाने के बाद रात में टहलने के लिए घर से निकला था। घर से करीब 300 मीटर दूर NH-734 पार कर रहा था। इसी समय एक तेज रफ्तार में डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह कई फीट हवा में उछलते हुए लोहे की रेलिंग से जा टकराया। उस पर गिरते ही उसकी गर्दन कटती चली गई और धड़ से अलग हो गई। रेलिंग पर गिरने से बायां हाथ और दाहिना पैर भी कटकर अलग हो गया। एक्सीडेंट होने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े पहुंचे। देखा युवक का सिर, धड़, एक हाथ और पैर अलग-अलग बिखरा पड़ा है। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया गया। चेहरा बुरी तरह कुचल जाने की वजह से उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। सोमवार को पुलिस ने बलराज की पहचान कराई और उसके परिजन को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष बोले- डंपर ड्राइवर की तलाश की जा रही रेहड़ थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा- रविवार को हादसे में एक युवक की डंपर से टक्कर में मौत हो गई है। सूचना उसके बड़े भाई को दी गई है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- भाजपा वाले आग लगाना बंद करें:BJP महिला विधायक पर तंज- सुना है बहुत नुकसान हो गया; पुतला बनाना भी नहीं जानते
    Next Article
    फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट:बीज व्यापारी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर छीना कैश, वारदात में युवती भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment