Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- भाजपा वाले आग लगाना बंद करें:BJP महिला विधायक पर तंज- सुना है बहुत नुकसान हो गया; पुतला बनाना भी नहीं जानते

    2 hours ago

    1

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ-गाजियाबाद में लगी भीषण आग को लेकर भाजपा तंज कसा। उन्होंने कहा- भाजपा वालों से निवेदन है कि आग लगाना बंद करें। बहुत से लोग जल गए हैं। इतनी गर्मी में महिलाओं को सड़कों पर उतार दिया है। जबकि, महिलाएं खुद कह रही हैं कि आरक्षण देना था तो इस बार ही क्यों नहीं दे देते। अभी क्यों नहीं लागू कर देते। इसका मतलब भाजपा के लोग सोची समझी रणनीति के तहत चीजें लेकर आए थे। उन्होंने भाजपा महिला विधायक पर तंज कसते हुए कहा- सुना है कि किसी को बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है। विपक्ष की तैयारी करते करते, ये भी नहीं समझ पाए कि पुतला कैसे बनाया जाता है। दरअसल, 2 दिन पहले बहराइच में अखिलेश और राहुल गांधी का पुतला फूंकते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गई थीं। वो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। अखिलेश ने गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी की मौत पर कहा- हमारे लोगों के साथ खराब व्यवहार हुआ। वहां पर कुछ नई धाराएं लग गई हैं, कागज हम तक नहीं पहुंचा है। भाजपा के लोग जब खुद नहीं कर पा रहे तो दूसरों से करवा रहे हैं। हम लोगों ने तय किया है कि पीड़ित परिवार की 5 लाख की मदद करेंगे। मुझसे पहले कल दोबारा डेलीगेशन जाएगा, जिसमें जय किशन साहू, राम आसरे विश्वकर्मा और सपा महिला सभा की अध्यक्षा सीमा राजभर जाएंगी। अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें 1. पीडीए के लोगों को हक दिलाने का काम करेंगे सपा मुखिया ने कहा- आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। ऐसे में 100 साल की तस्वीरों के कलेक्शन पर बनी कॉफी टेबल बुक का विमोचन करने पर मुझे खुशी हो रही है। भारत का सम्मान बढ़ रहा है, इसमें एएमयू का बड़ा योगदान है। एएमयू और बीएचयू जैसी पुरानी यूनिवर्सिटियों से बड़ी-बड़ी हस्तियां पढ़कर निकली हैं। उन्होंने कहा- हिंदुस्तानियत पर जो खतरा पैदा हुआ है, उससे भी हम ही लोग निपट रहे हैं। हमें उम्मीद है कि पीडीए के लोगों को हक दिलाने का काम करेंगे। इसके लिए साल लगें या सदी, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की शुरुआत गाजीपुर में होनी थी, लेकिन बाद में इसे अलीगढ़ में बनाया गया। 2. सरकार के महिला सुरक्षा के दावे खोखले अखिलेश ने गाजीपुर की घटना पर कहा- जो संविधान से नहीं चलना चाहते हैं, जो मनविधान से चलना चाहते हैं, उनसे भी हम निपटेंगे। हमारे लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमे कायम किए जा रहे हैं। परिवार के लोगों को कुछ शक था, तो उसकी जांच हुई या नहीं हुई? जहां बेटी की लाश मिली, वहां तो दो फीट भी पानी नहीं था। उन्होंने कहा- यूपी में जब से भाजपा सरकार बनी है, इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री यहां रुकते ही नहीं हैं। उनके साथ ही सब लोग चले जाते हैं। सरकार महिला सुरक्षा का जो दावा करती थी, वह खोखला साबित हो रहा है। नए डेलीगेशन को जाने दीजिए, हमारी तारीख तय है। पुलिस क्या छिपाना चाहती है। 3. सरकार बनने पर 24 घंटे के अंदर किसानों का भुगतान करेंगे सपा मुखिया ने कहा- गाजियाबाद में सपा का कार्यक्रम था। विजन इंडिया के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। इसमें किसान परेशान क्यों हैं, पीड़ित क्यों हैं, इस पर चर्चा की गई। कई सुझाव आए। सरकार बनने पर अगर उन पर काम हुआ तो किसान खुशहाल होंगे। किसान भुगतान के लिए लड़ाई लड़ रहा है। सरकार बनने पर 24 घंटे के अंदर किसानों का भुगतान करेंगे। बुनकरों का भी कार्यक्रम करने जा रहे हैं। उन्हें हम पहले फ्री बिजली दे रहे थे। भविष्य में बुनकरों का सम्मान करेंगे। 4. खाद्य पदार्थ, डीजल और पेट्रोल सब महंगे होने वाले हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का नाम लिए बिना अखिलेश ने कहा- स्वास्थ्य विभाग को ही इलाज की जरूरत है। जब तक ये लोग हटेंगे नहीं, तब तक स्वास्थ्य विभाग बेहतर नहीं होगा। चुनाव होते ही खाद्य पदार्थ, डीजल और पेट्रोल सब महंगे हो जाएंगे। ------------------ भास्कर सर्वे यूपी के 18 चर्चित चेहरों में कौन पसंद-कौन नापसंद:मंत्री को घेरने वाले, बाहुबली और सपा के बागियों की सीटों पर कौन-सी पार्टी नंबर-1 योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। यूपी की सियासत में 4 साल से सुर्खियों में रहे 18 चर्चित विधायकों की सीटों पर लोगों की क्या राय है? इनमें सपा के 4 बागी विधायकों की सीटें भी शामिल हैं। 4 बाहुबलियों की सीटों पर जनता ने किसे कैंडिडेट के रूप में पहली पसंद बताया? मौका-बेमौका अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़े करने वाले विधायकों की सीटों के भी नतीजे सिलसिलेवार देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला प्रिंसिपल का 'यू शटअप' मंत्री अम्मा तक नहीं पहुंचा:कचरा गाड़ी से आया टीचरों का लंच बॉक्स, दरोगा ने छीनी BJP योद्धा की कुर्सी
    Next Article
    बिजनौर में युवक का सिर, एक हाथ-पैर धड़ से अलग:हाईवे पर डंपर ने ठोकर मारी, हवा में उछलकर लोहे की रेलिंग पर गिरने से गर्दन कटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment