Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने युवक की हत्या:लिव-इन में रह रही थी, कहा- बहन को छेड़ता था इसलिए मार दिया

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में युवक की लिव-इन पार्टनर महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि युवक उसे लगातार प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। यह घटना 29 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम जुलाहापुरा के जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनुज पुत्र विनय के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। नगीना देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शोभा पत्नी सतेंद्र निवासी ग्राम भनेड़ा, थाना किरतपुर को गिरफ्तार कर लिया। शोभा की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में शोभा ने बताया कि उसकी शादी 2011 में सत्येंद्र से हुई थी और उनकी एक 9 वर्षीय बेटी है। 2023 में वैचारिक मतभेद के कारण वह पति से अलग रहने लगी थी। 2024 में उसकी जान-पहचान अनुज कुमार से हुई और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। शोभा के अनुसार, अनुज उसके साथ मारपीट करता था, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था और उसकी बहन से भी छेड़छाड़ करता था। इस संबंध में नजीबाबाद में अनुज के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था और वह जेल भी गया था। जेल से आने के बाद भी अनुज उस पर गलत निगाह रखता था और अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। शोभा ने बताया कि 28 अप्रैल की रात अनुज उसे पहले एक कैफे में ले गया और फिर रात करीब 10 बजे गांव की तरफ ले गया। वहां उसने पहले शोभा के साथ संबंध बनाए और फिर उसके साथ मारपीट की। शोभा ने वहां खुद को मारने की कोशिश की, लेकिन बेटी का ख्याल आने पर उसने अनुज के तमंचे से ही उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गई। फिलहाल, पुलिस ने शोभा पत्नी सत्येंद्र निवासी ग्राम भनेड़ा, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    65 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण:बदायूं में शहर विधायक ने कल्लियां काजिमपुर और नाई ग्राम में श्मशान भूमि व संपर्क सड़कों का लोकार्पण किया
    Next Article
    चेकबाउंस मामले में 1 करोड़ 20 लाख जुर्माना:आजमगढ़ कोर्ट ने सुनाया फैसला, आरोपी को 2 साल कारावास की सजा भी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment