Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण शरण सिंह शोकसभा में पहुंचे:मुजफ्फरनगर में सपा अटकलों पर बोले- कुछ तो लोग कहेंगे, 2027 चुनाव पर चुप्पी

    4 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के नसीरपुर गांव में भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के पिता ठाकुर सतपाल सिंह की तेरहवीं संपन्न हुई। इस शोकसभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। पूर्व सांसद और पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। शोकसभा के दौरान मीडिया ने बृजभूषण शरण सिंह से समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर सवाल किया। इस पर उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय शायराना अंदाज में कहा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना…”। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने स्वयं इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जुड़े सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका एक बेटा भाजपा से सांसद और दूसरा विधायक है, जबकि वे स्वयं छह बार सांसद रह चुके हैं और उनकी पत्नी भी सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे फिलहाल भारतीय जनता पार्टी में ही हैं। इस शोकसभा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े, जिन्होंने दिवंगत ठाकुर सतपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बृजभूषण शरण सिंह की उपस्थिति के कारण यह शोकसभा राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में युवक फंदे से लटका मिला शव:परिजनों ने अफेयर में हत्या की आशंका जताई, बारात से लौटन पर देखी बॉडी
    Next Article
    सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पिता के सामने मारपीट, VIDEO:खराब एसी की शिकायत पर हंगामा, पुलिस ने FIR दर्ज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment