Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक-सवार को बचाने में दरोगा की कार खाई में गिरी:बिसवां से ट्रांसफर होकर ज्वाइनिंग करने सीतापुर आ रहे थे, अस्पताल भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में बाइक सवार को बचाने की कोशिश दरोगा की कार खाई में गिर गई। हादसे में उपनिरीक्षक मंजीत कुमार घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के सरैया सानी गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक मंजीत कुमार बिसवा से स्थानांतरण होने के बाद कोतवाली नगर ज्वाइनिंग करने आ रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। टक्कर से बचाने के लिए उन्होंने तुरंत वाहन को मोड़ दिया, जिससे कार सड़क से उतरकर खाई में चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल उपनिरीक्षक को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी कपूर कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल उपनिरीक्षक का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों से बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में महिला की आंत में कैंची लगी, मौत:घर वालों ने हंगामा किया, हॉस्पिटल स्टॉफ फरार हुआ
    Next Article
    जालौन में इनर व्हील स्वर्णिम क्लब के कार्यों का अवलोकन:डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने 'स्वर्णिम सुविधेय' स्मारिका का विमोचन कर सराहना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment