Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में ट्रक से कुचलकर दर्शनार्थी की मौत:भतीजी की शादी का कार्ड चढ़ाने विंध्याचल जा रहे थे, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

    5 hours ago

    1

    0

    भदोही में एक सड़क दुर्घटना में एक दर्शनार्थी की मौत हो गई। वह अपनी भतीजी की शादी का पहला कार्ड माता विंध्यवासिनी के दरबार में चढ़ाने जा रहे थे। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार को भदोही जनपद के राजपुरा चौराहे पर हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जौनपुर जनपद के पंचवल गांव निवासी 52 वर्षीय शैलेश पांडेय उर्फ बबलू के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शैलेश पांडेय अपनी भतीजी की 12 मई को होने वाली शादी का पहला कार्ड और मिठाई लेकर माता विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जा रहे थे। भदोही शहर के रजपुरा चौराहे पर वह ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक की तलाश में जुट गई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने ट्रक का पीछा नहीं किया और बिना पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी किए ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पहली बार होगा पोल्ट्री कॉन्क्लेव:लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 15 और 16 अप्रैल को देशभर के एक्सपर्ट होंगे शामिल
    Next Article
    अयोध्या में तालाब की जमीन पर रातों-रात कब्जा:शिकायतकर्ता को लेखपाल ने धमकाया, एसडीएम बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment