Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भेटुआ में दैनिक भास्कर की खबर का असर:दो महिलाओं को लोहे की रॉड से घायल करने वाले आरोपी पर FIR

    3 hours ago

    1

    0

    भेटुआ के गंगहुआ में दो महिलाओं पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार शाम करीब 8.30 बजे घटना का वीडियो सामने आने आया था। दैनिक भास्कर एप पर इस खबर के प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई। गुरुवार को पीड़ित महिलाओं के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला बुधवार शाम करीब 5:30 बजे का है। एक युवक ने लोहे की रॉड से दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले के पीछे पुराना जमीनी विवाद है। घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया घायल महिलाओं को पहले सीएचसी भेंटुआ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान कमला देवी पत्नी कालीचरण (72) और उनकी बहू पुष्पा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। कमला देवी का जमीनी विवाद लंबे समय से उनके पटीदार राम उजागिर पिता प्रेमशंकर से चल रहा था। SHO रवि कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी पक्ष की ओर से भी एक तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -------------------- यह खबर पढ़ें… अमेठी में अधेड़ ने सास-बहू को रॉड से पीटा, VIDEO अमेठी में जमीनी विवाद में एक अधेड़ ने लोहे की रॉड से सास-बहू को जमकर पीटा है। घटना का वीडियो बुधवार रात करीब 8.30 बजे सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में सहकारी समिति कर्मचारियों का प्रदर्शन:निलंबित सहायक आयुक्त की बहाली की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    आजाद अधिकार सेना ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया:भदोही में निजी स्कूलों में मनमानी और भ्रष्टाचार रोकने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment