Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में सहकारी समिति कर्मचारियों का प्रदर्शन:निलंबित सहायक आयुक्त की बहाली की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन में सहकारी समिति कर्मचारियों ने सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विजय प्रकाश वर्मा के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उरई कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और निलंबन को अनुचित बताते हुए तत्काल बहाली की मांग की है। जिलाध्यक्ष प्रियंक पांडेय और महामंत्री बलराम पाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विजय प्रकाश वर्मा ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और निष्पक्षता से किसानों व समितियों के हित में कार्य किया। उन्होंने जनपद में समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की, साथ ही ऋण वितरण, वसूली और पैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कर्मचारियों के अनुसार, उनके नेतृत्व में जालौन जिले की रैंकिंग मंडल स्तर पर लगातार शीर्ष पर रही। एक दिवसीय सांकेतिक कलम बंद हड़ताल कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि एक सेवानिवृत्त कैडर सचिव द्वारा समितियों में अनियमितताएं की जा रही थीं और उन्हीं के दबाव में यह कार्रवाई हुई। उनका कहना है कि संबंधित मामले में उच्च न्यायालय द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बावजूद एक ईमानदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि निलंबन तत्काल वापस नहीं लिया गया, तो 6 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय सांकेतिक कलमबंद हड़ताल की जाएगी। यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है, तो 15 अप्रैल से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। कंप्यूटरीकरण कार्य भी रोकने की चेतवानी कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि कार्य बहिष्कार की स्थिति में गेहूं खरीद, उर्वरक वितरण, ऋण वितरण और वसूली जैसे सभी कार्य पूरी तरह ठप हो जाएंगे। कंप्यूटरीकरण कार्य भी रोक दिया जाएगा, जिससे किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे सामूहिक इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और विजय प्रकाश वर्मा को शीघ्र बहाल करने की मांग की, ताकि विभागीय कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिरयानी के पीस को लेकर विवाद:रेस्टोरेंट संचालक-कर्मचारियों ने ग्राहकों को पीटा, 2 गंभीर घायल
    Next Article
    भेटुआ में दैनिक भास्कर की खबर का असर:दो महिलाओं को लोहे की रॉड से घायल करने वाले आरोपी पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment