Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजाद अधिकार सेना ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया:भदोही में निजी स्कूलों में मनमानी और भ्रष्टाचार रोकने की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अमित पांडे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से निजी स्कूलों में व्याप्त अराजकता, मनमानापन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई है, जिससे आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके। सेना ने कहा कि जिले के निजी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में भारी अराजकता, मनमानापन और भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस वास्तविक स्थिति को स्पष्ट रूप से इंगित करने के लिए तत्काल देश के संबंधित और प्रख्यात शिक्षाविदों की एक समिति का गठन किया जाना चाहिए। समिति को शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक हित समूह से संपर्क कर आवश्यक राय लेनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्यरत अभिभावकों से लिखित रूप में अधिक से अधिक संख्या में जानकारी और सुझाव प्राप्त किए जाएं। हित समूहों तथा व्यक्तियों से जानकारी जुटाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों का पूरा उपयोग किया जाए। ज्ञापन में यह भी निर्देश देने की मांग की गई है कि समिति प्रत्येक दशा में अधिकतम चार माह में अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को प्रस्तुत करे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित पांडे के साथ महेश मिश्रा, अखिलेश दुबे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भेटुआ में दैनिक भास्कर की खबर का असर:दो महिलाओं को लोहे की रॉड से घायल करने वाले आरोपी पर FIR
    Next Article
    मेरठ: परिवार न्यायालय के सामने पति को पत्नी ने पीटा:दूसरी शादी की तैयारी पर सालों संग चप्पलों से की पिटाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment