Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ: परिवार न्यायालय के सामने पति को पत्नी ने पीटा:दूसरी शादी की तैयारी पर सालों संग चप्पलों से की पिटाई

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कचहरी परिसर स्थित परिवार न्यायालय के बाहर गुरुवार को एक व्यक्ति को उसकी पत्नी और सालों ने चप्पलों से पीटा। यह घटना तब हुई जब पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लालकुर्ती के बकरी मोहल्ला निवासी फरहा पुत्री इम्तियाज का निकाह करीब दो साल पहले मुजफ्फरनगर निवासी फरमान के साथ हुआ था। उनका एक चार माह का बेटा भी है। फरहा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष, जिसमें सास सलमा और ससुर शहजाद शामिल हैं, ने दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर फरमान ने परिजनों के साथ मिलकर फरहा के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद फरहा ने लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जो वर्तमान में परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच फरहा को सूचना मिली कि उसका पति फरमान दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। गुरुवार को जब फरमान अपने कुछ साथियों के साथ तारीख पर कचहरी पहुंचा, तो वहां मौजूद फरहा और उसके भाइयों ने उसे घेर लिया। देखते ही देखते फरहा ने चप्पल निकालकर फरमान पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। वहीं, उसके भाइयों ने भी उसे पकड़कर जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा। मौके पर मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद वकीलों ने फरमान को किसी तरह भीड़ से छुड़ाया और उसे सिविल लाइन थाने पहुंचाया। घटना के बाद फरहा ने अपने परिवार के साथ आरोपी फरमान के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजाद अधिकार सेना ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया:भदोही में निजी स्कूलों में मनमानी और भ्रष्टाचार रोकने की मांग
    Next Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक प्रतीक या कोई और:सपा में राजा चतुर्वेदी, अरशद हुसैन या सूरज सिंह? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment