Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के पालघर में फैक्ट्री का बायलर फटा, एक मजदूर गंभीर घायल

    15 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर के औद्योगिक इलाके की फैक्टरी में बॉयलर फटने से एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया। घटना सुबह 10.45 बजे तारापुर महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) इलाके में स्थित नंदोसल इंडस्ट्रीज में हुई। मजदूर करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में कामयाब रहे। कदम ने कहा कि धमाके के पीछे की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… TCS नासिक ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दिया, कहा-सुविधा और सुरक्षा के लिए लिया फैसला महाराष्ट्र के नासिक में आईटी कंपनी TCS ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा है। कंपनी ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। TCS की नासिक यूनिट के 8 कर्मचारियों पर धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इनमें 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट का अशोक चक्र के लिए गाइडलाइंस की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार, CJI बोले-कुछ कंस्ट्रक्टिव कीजिए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस याचिका में केंद्र और अन्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज पर अशोक चक्र के प्रदर्शन के लिए गाइडलाइंस बनाने का निर्देश देने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और विपुल एम पंचोली की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा- "इन बातों को लेकर इतना भावुक होने की जरूरत नहीं है। आपका विचार अच्छा है। आपने जानकारी दे दी है। अब यह अधिकारियों पर है कि वे क्या करना चाहते हैं। आप समाज के लिए कुछ रचनात्मक काम करें।" दरअसल, याचिकाकर्ता ने वाराणसी के एक चौराहे पर लगे अशोक चक्र की एक तस्वीर दिखाई थी। उसने कहा था कि उन्हें यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि एक बच्चे ने कहा कि अशोक चक्र बंदर जैसा दिखता है। आंध्र प्रदेश के चिलकलाडोना में लॉरी और कार की टक्कर, कर्नाटक के 8 तीर्थयात्रियों की मौत आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चिलकलाडोना के पास एक लॉरी और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। 10-12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुरनूल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान कर्नाटक (चिक्कमगलुरु क्षेत्र) के तीर्थयात्रियों के रूप में हुई है। दिल्ली में BRICS की पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप बैठक; चीन, रूस, भारत समेत 9 देशों के स्वास्थ्य अधिकारी शामिल दिल्ली में बुधवार को BRICS फ्रेमवर्क के तहत 2026 की पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप (HWG) बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने की। इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, यूएई और इंडोनेशिया के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल हुए। स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि हेल्थ वर्किंग ग्रुप सार्वजनिक स्वास्थ्य सहयोग को आगे बढ़ाने का अहम मंच है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में BRICS देशों के बीच संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों से निपटने, स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और सस्ती दवाओं तक पहुंच बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। कश्मीर के व्यापारियों के लिए दिल्ली-बडगाम के बीच 17 अप्रैल से चलेगी पार्सल ट्रेन जम्मू डिवीजन की नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को कहा कि 17 अप्रैल से नई दिल्ली के आदर्श नगर और कश्मीर के बडगाम के बीच जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस (JPP-RCS) ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे के मुताबिक, ये सेवा फिलहाल 31 मई तक ट्रायल बेसिस पर नियमित रूप से संचालित की जाएगी। इसके बाद यात्रियों और व्यापारियों की मांग तथा उपयोग के आधार पर इसे स्थायी सेवा के रूप में शामिल किया जा सकता है। ट्रेन नंबर 00462 बडगाम से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे दिल्ली के आदर्श नगर पहुंचेगी। रास्ते में लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा के लिए यह ट्रेन बाड़ी ब्राह्मणा और अंबाला कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी। बाड़ी ब्राह्मणा स्टेशन पर समय में बदलाव कर व्यापारियों के लिए इसे और सुविधाजनक बनाया गया है। भारत-उज्बेकिस्तान सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक 2026’ शुरू; संयुक्त ऑपरेशन और तकनीक पर जोर भारत और उज्बेकिस्तान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक 2026’ का सातवां संस्करण बुधवार को उज्बेकिस्तान के नमंगन के गुरुमसराय फील्ड ट्रेनिंग एरिया में शुरू हुआ। भारतीय सेना के मुताबिक, यह अभ्यास 12 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान सेना के बीच ऑपरेशनल तालमेल को मजबूत करना है। खासतौर पर यह संयुक्त विशेष अभियानों (जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस) पर केंद्रित है, जिनका लक्ष्य गैरकानूनी सशस्त्र समूहों को निष्क्रिय करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुवेंदु बोले- TMC अरबी संस्कृति को बढ़ावा दे रही:ममता ने कहा- पश्चिम बंगाल के लोग दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें
    Next Article
    बद्रीनाथ पहुंचे CDS, तैयारियों की ग्राउंड रियलिटी जांची:3 दिन बाद शुरू हो रही चारधाम यात्रा; नीरज चोपड़ा बोले- कल से यहां 113km की दौड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment