Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में बाइक सवार को बचाने में SUV दूसरी लेन में घुसी, टक्कर से 2 की मौत; 3 घायल

    11 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब सर्विस लेन से निकला एक बुजुर्ग बाइक सवार हाईवे पार करने लगा। उसे बचाने के लिए तेज रफ्तार नीली SUV के ड्राइवर ने गाड़ी दूसरी लेन में मोड़ दी। इस दौरान सामने से आ रही सफेद SUV से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक अन्य बाइक सवार भी हादसे की चपेट में आ गया और उछलकर दूर जा गिरा। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन: दिल्ली AIIMS में अंतिम सांस ली; इसी साल अप्रैल में चुने गए थे भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का रविवार को 72 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। परिवार के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया था। दिल्ली के AIIMS में इलाज के दौरान रात 11:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें खांसी की शिकायत के बाद 20 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी के रहने वाले वडकुते इसी साल अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इससे पहले वे जून 2014 से अक्टूबर 2019 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे। उन्होंने भाजपा में संगठन की कई जिम्मेदारियां संभाली थीं और धनगर समुदाय के लिए काम किया था। वे भेड़ और बकरी विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वडकुते जनहित के लिए समर्पित थे और उन्होंने महाराष्ट्र के साथ-साथ देश के विकास में भी अहम योगदान दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भी उनके निधन पर शोक जताया। जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक ही परिवार के 4 मकान जले, लाखों का सामान राख जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के भट्टी गनोटे गांव में आग लगने से एक ही परिवार के चार मकान पूरी तरह जल गए। मकान मालिकों की पहचान बशीर अहमद, फिरदौस अहमद, मोहम्मद इसराइल और इम्तियाज अहमद के रूप में हुई है। आग में घरों का सामान और अन्य संपत्ति भी जलकर राख हो गई। हालांकि, घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ। सूचना मिलने पर रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इलियास खान और एसएसपी अन्ना लता सिन्हा ने गांव पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। केरलम में पादरी के खिलाफ लगे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप, इस्तीफे की मांग तेज हुई केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पेट्टा स्थित सेंट ऐनी फोरेन चर्च में पादरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शन कर रहे चर्च के लोगों का आरोप था कि पादरी फादर थियोडोसियस डी'क्रूज को सार्वजनिक जगह पर शराब पीते हुए पकड़ा गया था। इसी आरोप को लेकर लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में झड़प हो गई। केरलम में पत्नी की हत्या के आरोप में झारखंड का व्यक्ति गिरफ्तार, असम की रहने वाली थी महिला केरलम के मुन्नार में एक लॉज में पत्नी की हत्या के मामले में झारखंड के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मृतका असम की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था और पति को पत्नी पर शक था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। आरोपी की पहचान जंगेश्वर कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह अपनी पत्नी कविता बोरा के साथ ओल्ड मुन्नार के एक लॉज में दो दिन से ठहरा हुआ था। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पत्नी को अस्पताल ले गया और बताया कि उसने जहर खा लिया है। हालांकि, पुलिस को मामले में कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मणिपुर में जहरीली शराब से अब तक 18 मौतें, 1000 से ज्यादा एडमिट मणिपुर में जहरीली स्थानीय शराब पीने से शनिवार को 3 और मौतें होने से मरने वालों का आंकड़ा 18 पर पहुंच गया। इससे पहले, शुक्रवार को 15 मौतें हुई थीं। वहीं, 1,000 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थौबल जिले के यैरिपोक, चंदेल, काकचिंग, सुगनू व चकपीकारोंग सहित कई इलाकों के लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। कुछ की हालत गंभीर है और वे आईसीयू में हैं। दवाओं की बनेगी राष्ट्रीय सूची, सीडीएससीओ 1945 तक के रिकॉर्ड जुटा रहा देश में दवाओं की मंजूरी से जुड़े पुराने और बिखरे हुए रिकॉर्ड को एक जगह लाने के लिए केंद्र सरकार ने पहल शुरू की है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) देश में स्वीकृत दवाओं का एक समेकित राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार कर रहा है। इसके लिए दवा नियामक ने फार्मा कंपनियों और उद्योग संगठनों से 1988 से पहले मंजूर दवाओं के अप्रूवल रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन भी रिकॉर्ड में होंगे शामिल जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया में एक से अधिक दवाओं के निश्चित अनुपात वाले संयोजन यानी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन के रिकॉर्ड भी शामिल होंगे। इनकी मंजूरी और नियामकीय स्थिति का पता लगाया जाएगा। तेलंगाना में वॉलेट में छिपाकर ला रहे थे 1.37 करोड़ रुपए का सोना जब्त, दो गिरफ्तार राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के वॉलेट से 1.37 करोड़ रुपये कीमत का 1.04 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। DRI के अधिकारियों के मुताबिक, 20 नवंबर को मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर दुबई से मस्कट होते हुए हैदराबाद पहुंचे एक यात्री को एयरपोर्ट पर रोका गया। जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग में रखे वॉलेट से सोने की नौ छड़ें बरामद हुईं। इनका कुल वजन 1,049.76 ग्राम था। सोना 24 कैरेट और 999 शुद्धता का था तथा उस पर UAE की मार्किंग थी। इसकी कीमत करीब 1.37 करोड़ रुपए आंकी गई है। पूछताछ में यात्री ने बताया कि उसे यह सोना एयरपोर्ट के आगमन टर्मिनल के बाहर इंतजार कर रहे एक अन्य व्यक्ति को सौंपना था। इसके बाद DRI अधिकारियों ने उसे भी पकड़ लिया। दिल्ली के रघुबीर नगर में घर में लगी आग, महिला की मौत; बेटा-बहू झुलसे पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में शनिवार शाम को एक घर में आग लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और बहू झुलस गए। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। घायलों में बेटा ध्रुव (21) और बहू नीति (21) शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे घर की पहली मंजिल पर आग लगी। देखते ही देखते धुआं पूरे घर में फैल गया और परिवार के सदस्य अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने ध्रुव और नीति को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सुनीता एक कमरे में फंसी रह गईं थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान में खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत:सभी एक ही परिवार के; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे
    Next Article
    मदुरै की थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के खिलाफ याचिका:तमिलनाडु सरकार की सुप्रीम कोर्ट की मांग- पुर्नविचार करें, 24 नवंबर की तारीख मिली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment