Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत विरोधी नेताओं का फूंका घर, बांग्लादेश में भयंकर मारकाट शुरू!

    13 hours ago

    2

    0

    बांग्लादेश में एक बार फिर से भड़की हिंसा लगातार खतरनाक रूप लेती जा रही है। खासकर जैसे-जैसे बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की वतन वापसी की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे ही यह हालात और बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हसीना की पार्टी ने पहली बार पूरे बांग्लादेश में अपने दम पर लॉकडाउन लगा डाला और तारिक रहमान सरकार को खुलेआम उखाड़ने का ऐलान किया जा रहा है। पहले तो सड़कों पर उतरी भीड़ पुलिस और फ़ से भिड़ रही थी। लेकिन अब उसने पीएम तारिक रहमान के करीबी नेताओं और मंत्रियों पर  हमले करने शुरू कर दिए हैं। लगातार अलग-अलग जगह पर बम धमाके हो रहे हैं। बस गाड़ियों को फूंका जा रहा है। बेकाबू भीड़ पुलिस और सेना के जवानों को दौड़ा रही है। कुछ घंटे पहले ही एक बीएनपी सांसद और मोहम्मद यूनुस के घर को भीड़ ने फूंक डाला था। वहीं मोहम्मद यूनुस जिन्होंने हसीना के तख्ता पलट के बाद कट्टरपंथियों की जमात को हिंदुओं के घरों को जलाने के लिए खुली छूट दे दी थी। मगर अब भीड़ उनके घर को जला रही है। गौर करने वाली बात तो यह है कि इन दंगों को भड़काने में जिस हसीना की पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लग रहा है। इसे भी पढ़ें: CISA प्रमुख पद के नामित Michael Losapio ने छह जनवरी की हिंसा को हमला मानने से नकारावो नेताओं को ज्यादा टारगेट कर रहे हैं जो भारत विरोधी रहे हैं या फिर तख्ता पलट के बाद सबसे ज्यादा भारत को धमकियां देते हुए नया माहौल खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। अब भीड़ ने ऐसे ही एक बड़े नेता को टारगेट पर लेते हुए उसके घर में आग लगा दी है।  खबर है कि विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर के बाहर आग लगाने की घटना सामने आई है। आधी रात कुछ लोगों ने उनके घर के मुख्य गेट के सामने कपड़ों में आग लगा दी। जिसके बाद किसी भी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। इस मकान में हुमायूं कबीर के चाचा और परिवार के दूसरे सदस्य भी रहते हैं। विदेश राज्य मंत्री जब सिलहट आते हैं तो इसी घर में ठहरते हैं। घटना के समय वह वहां मौजूद नहीं थे। हुमायूं कबीर भारत के खिलाफ बयानबाजी और धमकियों को लेकर काफी विवादों में रहे हैं। भारत की ओर से भी उनका कई बार तगड़ा जवाब मिल चुका है। जब हाल ही में बॉर्डर पर भारत की ओर से बाढ़ लगाने का काम चल रहा था तो हुमायूं कबीर ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि अब बांग्लादेश को कटीली तारों की बाढ़ से डराने की गुंजाइश नहीं है। इसे भी पढ़ें: Bhojpur Police ने 45 लोगों पर FIR के बाद कलाकारों से की भोजपुरी गीतों में हिंसा न दिखाने की अपीलअब इसी हुमायूं कबीर को बांग्लादेश में सबक सिखाया जा रहा है। दरअसल पिछले छ दिनों में बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा जारी है। जिसमें आगजनी, देसी बम विस्फोट, तोड़फोड़, सड़कें जाम करना और झड़पें शामिल है। इस दौरान कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हो गए। तो वहीं गोपालगंज में सत्तारूढ़ बीएनपी के दो सांसदों के घरों में जलाया गया है। तो वहीं बीएपी के कार्यकर्ता और हसीना की पार्टियों के नेताओं के बीच कई झड़पों की खबरें सामने आई है। इस दौरान एक दूसरे पर लाठी डंडे चलाने और पेट्रोल बम फेंकने की घटना देखने को मिली है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध के दौर में सांस्कृतिक संबंध ही वैश्विक शांति की गारंटी, SCO सभ्यता संवाद के महत्व पर बोले PM मोदी
    Next Article
    Awami League के विरोध और हिंसा के बीच MEA का रुख साफ, Bangladesh के साथ रिश्ते अहम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment