Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत से फाइनल खेले बिना पाकिस्तान को ट्रॉफी दी:भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम अवॉर्ड सेरेमनी में नहीं गई, पाकिस्तानी अधिकारी ने लिया था फैसला

    21 hours ago

    2

    0

    भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में एक और विवाद शुरू हो गया है। बांग्लादेश के ढाका में शुक्रवार को खेले जाने वाले मेंस एशिया कप फॉर द ब्लाइंड का फाइनल बारिश के कारण नहीं हो सका। पाकिस्तान और भारत को टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट (WBBC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख सुल्तान शाह ने पाकिस्तान को विजेता घोषित किया। मैच रेफरी को भी यही फैसला सुनाना पड़ा। भारत ने कहा- अब पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेंगे क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) के महासचिव शैलेंद्र ने कहा कि जब तक यह विवाद नहीं सुलझता, भारतीय टीम आगे पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेलेगी। भारतीय टीम ने इस फैसले को खेल भावना के खिलाफ बताया है। टीम का विरोध सिर्फ ट्रॉफी को लेकर नहीं, बल्कि फाइनल खेले बिना एक टीम को विजेता घोषित करने के तरीके को लेकर भी है। फाइनल में पाकिस्तान कैसे बना चैंपियन? भारत और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को फाइनल खेला जाना था। लेकिन बारिश ने मैच शुरू ही नहीं होने दिया। ऐसे में मैदान पर मुकाबले से विजेता तय करने का मौका नहीं मिला। टूर्नामेंट के नियमों और लीग स्टेज के प्रदर्शन के आधार पर पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया। पाकिस्तान लीग मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहा था। भारत दूसरे स्थान पर था। पाकिस्तान के पास 6 अंक थे, जबकि भारत ने 4 अंक हासिल किए थे। इसी आधार पर पाकिस्तान को खिताब दिया गया। भारत फाइनल तक कैसे पहुंचा? भारत ने लीग स्टेज में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया। पाकिस्तान के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत-पाकिस्तान के बीच लीग मैच भी बेहद रोमांचक रहा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 179/6 रन बनाए थे। कप्तान दुर्गाराव ने 62 रन की पारी खेली, जबकि संजय कुमार शाह ने 30 और डी. वेंकटेश ने 26 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 180 रन चाहिए थे। कप्तान निसार अली ने 64 रन बनाए और टीम आखिरी ओवर तक मुकाबले में बनी रही। अंतिम 2 गेंदों पर पाकिस्तान को 7 रन चाहिए थे। नियामतुल्लाह ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत दिला दी। ब्लाइंड क्रिकेट क्या है और इसमें गेंद कैसे पहचानी जाती है? इसमें ऐसे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिन्हें बिल्कुल दिखाई नहीं देता या बहुत कम दिखाई देता है। इसलिए इस खेल में गेंद, मैदान और खेलने के तरीके में कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि खिलाड़ी आवाज और दूसरे संकेतों की मदद से खेल सकें। आवाज करने वाली गेंद: गेंद के अंदर छोटे धातु के टुकड़े या बॉल बेयरिंग होते हैं, जो गेंद चलने पर आवाज करते हैं। खिलाड़ी इस आवाज से गेंद की दिशा समझते हैं। अंडरआर्म गेंदबाजी: गेंद को हाथ से नीचे की तरफ फेंका जाता है, ताकि बल्लेबाज उसकी आवाज को आसानी से पहचान सके। खिलाड़ियों की कैटेगरी: खिलाड़ियों को उनकी देखने की क्षमता के आधार पर B1, B2 और B3 कैटेगरी में रखा जाता है। B1 में पूरी तरह दृष्टिहीन खिलाड़ी, B2 में कम दिखाई देने वाले और B3 में अपेक्षाकृत ज्यादा देखने की क्षमता वाले खिलाड़ी होते हैं। टीम में संतुलन जरूरी: टीम में अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों का होना जरूरी है। इससे पूरी तरह दृष्टिहीन और कम दिखाई देने वाले खिलाड़ियों को समान रूप से खेलने का अवसर मिलता है। रन बनाने का नियम: B1 कैटेगरी के बल्लेबाज के बल्ले से निकले रन दोगुने गिने जाते हैं। यह नियम उन्हें खेल में बराबरी का अवसर देने के लिए बनाया गया है। टूर्नामेंट में 5 देशों की टीमें शामिल थीं ब्लाइंड एशिया कप 15 से 20 नवंबर तक बांग्लादेश के ढाका में हो रहा है। टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमों को शामिल किया गया था। हालांकि, अफगानिस्तान की टीम प्रतियोगिता में नहीं उतरी और बाकी 4 टीमों के बीच लीग मुकाबले खेले गए। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 159/1: राहुल और यशस्वी ने फिफ्टी लगाई भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। उसने मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में एक विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुश्ताक अली ट्रॉफी- भुवनेश्वर के 3 विकेट से यूपी जीता:पंजाब ने तमिलनाडु को 5 रन से हराया; महाराष्ट्र, झारखंड भी जीते
    Next Article
    डेढ़ साल बाद लौटे आकाश दीप ने 3 विकेट लिए:बोले- गंभीर के फॉलो-अप से मोटिवेशन मिला; जायसवाल-राहुल ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment