Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया:राइजिंग स्टार्स एशिया कप में तिलक-कुशाग्र की सेंचुरी; प्रिंस यादव को 5 विकेट

    23 hours ago

    2

    0

    भारत-A ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल को 306 रन से हरा दिया। दोहा में शुक्रवार को नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 117 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 5 सिक्स लगाए। तिलक ने 107 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने 26 और सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 36 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत से प्रिंस यादव ने 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए। शाहबाज अहमद को एक विकेट मिला। 50 ओवर क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत भारत ने 50 ओवर क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले 2023 में श्रीलंका को टीम इंडिया ने 317 रन से हराया था। नीचे दी गई टेबल में लिस्ट-A और वनडे इंटरनेशनल दोनों के आंकड़े लिए गए हैं। लिस्ट-A क्रिकेट में घरेलू 50 ओवर के मैच शामिल होते हैं। 22 नवंबर को भारत-पाकिस्तान मैच भारत ग्रुप-B के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। टीम के 2 पॉइंट्स हैं। पाकिस्तान के भी 2 पॉइंट्स हैं, लेकिन रनरेट के कारण टीम दूसरे स्थान पर है। भारत का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा। यह मुकाबला 22 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से दोहा में खेला जाएगा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने किताबें पढ़कर कुशाग्र को क्रिकेट सिखाया:धोनी और ईशान से इंस्पायर हुए; नेपाल के खिलाफ शतक लगाकर भारत को जिताया
    Next Article
    कांग्रेस सांसद बोले-सिराज नाम की वजह से टीम से बाहर:BJP बोली- खेल पर राजनीति न करें; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment