Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में सड़क हादसा, बाइक सवार तीन की मौत:टायर फटने से अनियंत्रित पिकअप बाइक पर पलटी

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली इलाके में देर शाम एक तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर एक बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। यह हादसा रात करीब 8 बजे हाड़ा बसहरी गांव के पास हुआ। पिकअप फखरपुर से शादी का सामान लेकर नेपाल जा रही थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में ग्राम जूड़ा निवासी मनीष कुमार (35), रुपईडीहा के गंगाभागड़ गांव निवासी बरसाती (45) और नई बस्ती गांव निवासी शिवा (12) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार थे और नानपारा क्षेत्र के जूड़ा गांव में रहकर सब्जी का कारोबार करते थे। वे बाबागंज के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और क्षेत्राधिकारी पवन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में तालाब में डूबा किशोर:मछली पालन के लिए बना था पोखर, दोस्तों के साथ नहाने गया था
    Next Article
    निलंबित JE बोले- हम और AE छुट्टी पर थे...कार्रवाई गलत:एई के लेटर से खुलासा, नगर आयुक्त ने दी प्रतिमाएं तोड़ने की परमिशन; शासन ने किया ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment